Imran Khan

Generic placeholder image

कृषि कानून को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों से मोदी सरकार बातचीत के लिए तैयार है।केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर हमने चर्चा की है।दो बार बातचीत हुई है। एक बार अधिकारी लेवल पर और एक बार मैं खुद चर्चा में शामिल था हमने सरकार की तरफ से 3 दिसंबर को पुन: चर्चा के लिए उन्हें आमंत्रित किया है। कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि,मैं अपील करना चाहूंगा कि सर्दी का मौसम है। बीट का समय है। किसान आंदोलन का रास्ता छोड़कर चर्चा करें। हमने अपने तरफ से निमंत्रण दिया हुआ है। जब तक मोदी जी प्रधानमंत्री हैं तब तक किसानों का अहित नहीं हो सकता है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं किसानों से अपील करता हूं कि किसान संगठन चर्चा में शामिल हों और बातचीत कर समस्या का हल निकालें। कृषि मंत्री ने कहा कि 3 दिसंबर को चर्चा के लिए किसान यूनियन की तरफ से जो जवाब आएगा या कोई प्रस्ताव आएगा बातचीत के लिए तो उस पर हम विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि एमएसपी अब भी है और आगे भी रहेगी। किसान चाहें तो वह तुलना कर सकते हैं कि कांग्रेस के शासनकाल में और मोदी के शासनकाल में किसानों के लिए क्या हुआ है।

28 Nov 2020 03:04AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

जम्‍मू-कश्‍मीर में आज यानी शनिवार को जिला विकास परिषद चुनाव के पहले चरण की 43 सीटों पर मतदान जारी है। इसके साथ ही पंचायत उपचुनावों के लिए भी मतदान हो रहे हैं। चुनाव के लिए सभी तैयारियां चाक-चौबंद हैं। 28 नवंबर से शुरू होने वाली यह चुनाव प्रक्रिया 19 दिसंबर तक चलेगी।कुल आठ चरणों में वोट डाले जाएंगे। जबकि 22 दिसंबर को मतगणना होगा।इस चरण के मतदान से 1,475 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। मतदान की प्रक्रिया शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है जो दोपहर 2 बजे तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर में चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने कहा कि शनिवार को डीडीसी चुनावों का पहला चरण है और खाली पड़ी पंचायत सीटों के लिए भी उपचुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में करीब 7 लाख मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा था कि पहले चरण के लिए होने वाले मतदान को लेकर सभी तरह की व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। डीडीसी के 43 निर्वाचन क्षेत्रों में शनिवार को मतदान कराए जा रहे है। 43 निर्वाचन क्षेत्रों में से कुल 296 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग ने बताया था कि 43 में से 25 निर्वाचन क्षेत्र कश्मीर घाटी में और 18 जम्मू क्षेत्र में हैं. जम्मू से 124 और कश्मीर से 172 उम्मीदवार, चुनावी मैदान में हैं। इन चुनावों में कुल 1,475 उम्मीदवार मैदान में हैं और सात लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे है। राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने बताया कि पहले चरण में सुचारू रूप से मतदान के लिए 2,146 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सात लाख मतदाताओं में से कश्मीर संभाग में 3,72 लाख मतदाता हैं और जम्मू संभाग में 3.28 लाख मतदाता हैं।

28 Nov 2020 03:03AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज यहां उनके निवास कार्यालय में कबीर शोध पीठ ने भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में राम वनगमन पथ तथा कौशल्या माता मंदिर के पुराने स्वरूप को यथावत रखते हुए भव्य सौंदर्यीकरण की शुरुआत पर सम्मानित किया। कबीर शोध पीठ के अध्यक्ष कुणाल शुक्ला ने मुख्यमंत्री का अभिनन्दन करते हुए उन्हें शॉल, श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। श्री शुक्ला ने प्रदेश भर में श्री राम, माता सीता तथा लक्ष्मण जी के वनवास काल से जुड़े विभिन्न स्थलों पर राम वनगमन पथ निर्माण तथा चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मन्दिर को भव्यता प्रदान कर छत्तीसगढ़ में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के कार्य को सराहनीय बताया। इस अवसर पर ’राम रचना’ मासिक पत्रिका की सम्पादक सुश्री प्रीति उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को पत्रिका का नवम्बर अंक भेंट किया।

27 Nov 2020 04:59PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर - आज संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय जी ने अपने विधानसभा के अलग- अलग वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। विधायक महोदय ने आज अपने विधानसभा के ठक्कर बापा वार्ड,नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड,वीर शिवाजी वार्ड और बाल गंगाधर तिलक वार्ड में पहुंचकर वार्डवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन कर विकास कार्यों का सौग़ात दिया। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय जी ने बताया कि बीते 15 वर्षों के भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में छत्तीसगढ़ मूलभूत सुविधाओं से उपेक्षित रहा और इसी के परिणामस्वरूप बारिश के दिनों जलभराव की स्थिति निर्मित होती थी और गन्दा पानी घरों में घुस जाया करता था,इन्हीं सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आज विधानसभा के अलग-अलग वार्डों में सुचारू जलनिकासी हेतु नाली निर्माण और साथ ही साथ खराब हो चुकी सड़कों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वार्डों में जलनिकासी की उचित व्यवस्था एवं अच्छी सड़कें हो जाने से क्षेत्रवासियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा और रायपुर पश्चिम विधानसभा के वार्डों में स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण निर्मित होगा। आज के इस भूमिपूजन के कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय जी के साथ दाऊ लाल साहू,रवि राव,विनोद अग्रवाल,डॉ.अन्नू राम साहू,प्रकाश माहेश्वरी,वारेंद्र साहू,मनीष शर्मा,दिलेश्वरी साहू,कामिनी देवांगन,गोदावरी साहू,डॉ. विकास पाठक,रमाकांत शर्मा,ईश्वरी नामदेव,लक्की ठाकुर,सुमित जोशी,राजेन्द्र साहू,दानी वर्मा,सोनू व अन्य उपस्थित थे।

27 Nov 2020 01:26PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर - छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राज्यों को मिलने वाली कोरोना वैक्सीन के बारे में सीएम बघेल ने केंद्र से जानकारी मांगी है। सीएम बघेल ने केंद्र से सवाल किए हैं कि कोरोना वैक्सीन मुफ्त में देगी या नहीं यह स्पष्ट करें?राज्यों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन मिलेगी या नहीं? अगर नहीं तो केंद्र-राज्य को कितना पैसा देना?अगर पूरा खर्चा राज्य को उठाना पड़ा तो केंद्र की गाइडलाइन का क्या मतलब?सीएम बघेल ने आगे कहा कि राज्य सरकार अपना नया गाइडलाइन तैयार करेगी। हमें केंद्र से उम्मीद है,इसलिए गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं।

27 Nov 2020 01:01PM,
by: Imran Khan