छत्तीसगढ़ के रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब पुरानी बस्ती क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही दोस्त को चाकू मार दिया। दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे घायल युवक को मेकाहारा में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती के अश्वनी नगर निवासी सिद्धार्थ उइके और आकाश बांदरे दोनों दोस्त हैं। मंगलवार देर रात सिद्धार्थ अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान आकाश भी पहुंच गया। इसके बाद दोनों मिलकर पार्टी करने लगे। इसी बीच रुपयों को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि सिद्धार्थ ने अपने पास रखा चाकू निकालकर आकाश को मार दिया। चाकू लगने पर आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं गिर पड़ा। घटना की जानकारी होते ही परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आकाश को मेकाहारा में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया।
03 Dec 2020 04:32AM,by: Imran Khan
Cyclonic Storm Burevi का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार श्रीलंका के त्रिंकोमाली पहुंचने के बाद बुरेवी के मन्नार की खाड़ी और तमिलनाडु में कन्याकुमारी के पास पहुंचने की आशंका है।चक्रवात के मद्देनजर कन्याकुमारी और केरल में रेड अलर्ट जारी है। केरल और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान बुरेवी
03 Dec 2020 04:32AM,by: Imran Khan
कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। बीते दिन सरकार के साथ बातचीत फेल होने के बाद किसानों ने आक्रामक रुख अपना लिया है। किसानों ने फिर सरकार के उस प्रस्ताव को ठुकराया है,जिसमें सरकार ने कमेटी बनाने की बात कही थी। पंजाब और हरियाणा से बड़ी संख्या में किसान अब दिल्ली की ओर बढ़ने लगे हैं, ताकि यहां मौजूद किसानों को समर्थन दिया जा सके। दूसरी ओर सरकार भी एक्टिव दिख रही है। किसानों ने ठुकराया सरकार का कमेटी बनाने का ऑफर
02 Dec 2020 12:43PM,by: Imran Khan
यूनाइटेड किंगडम ने फाइजर और बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है।अमेरिका और यूरोपीय संघ के फैसले से पहले फाइजर और बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी देने वाला यूनाइटेड किंगडम पहला पश्चिमी देश बन गया है। यह वैक्सीन अगले हफ्ते से ब्रिटेन में उपलब्ध होगा। बता दें कि कुछ दिन पहले ही फाइजर कंपनी ने ऐलान किया था कि वो लैब में COVID-19 यानी कोरोना की ऐसी वैक्सीन बनाने में सफल हुई है,जो कि वायरस के सामने 96% असरदार है। कल ही जर्मनी की बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी बायोएनटेक और उसकी अमेरिकी साझेदार फाइजर ने यूरोपिया संघ के सामने वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए औपचारिक आवेदन दिया था। ब्रिटेन की मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) से फाइजर और बायोएनटेक कोरोना वायरस वैक्सीन का आकलन करने की मंजूरी दे दी। ये एजेंसी यह भी निर्धारित करने की प्रक्रिया में है कि क्या ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कठोर सुरक्षा मानकों को पूरा करती है या नहीं। ब्रिटेन के मंत्री नादिम जहावी के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर सब कुछ योजना के अनुसार होता है और फाइजर और बायोएनटेक द्वारा विकसित वैक्सीन को प्राधिकरण की मंजूरी मिलती है तो उसके कुछ ही घंटों में वैक्सीन का वितरण और टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। आ गई कोरोना की वैक्सीन,
02 Dec 2020 08:37AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






