कोण्डागांव :जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में आबकारी सलाहकार समिति की बैठक आहूत की गई थी। बैठक के एजेण्डा में देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के लिए व्यवस्थापन प्रणाली, देशी-विदेशी मदिरा की ड्यूटी दरें, दुकाने बंद करना/स्वरूप में परिवर्तन करना/अन्यत्र स्थानांतरित करना, देशी मदिरा दुकान की अवस्थिति। देशी मदिरा दुकान कोण्डागांव को माकड़ी ब्लॉक में व देशी मदिरा दुकान केशकाल को बड़ेराजपुर ब्लॉक में कम्पोजिट शॉप के रूप में स्थानांतरित करने, भण्डारण-भाण्डागार के खोलने एवं बंद करने, सीलबंद बोतलों में देशी मदिरा प्रदाय का अनुपात, इश्यू प्राईस की दर एवं कांच की बोतल की कीमत, शुष्क दिवस, देशी मदिरा की तेजी, देशी-विदेशी मदिरा दुकानों के खुलने का समय, मदिरा दुकानों में अहाता अनुज्ञप्ति, फुटकर विक्रय दरों का निर्धारण, एफ.एल.3 होटल बार अनुज्ञप्ति, विदेशी मदिरा के सीलबंद बोतलों में आयात एवं देशी-विदेशी मदिरा के विनिर्माण के लिए आरएस/ईएनए के आयात पर शुल्क, विभिन्न प्रकार की अनुज्ञप्तियों के लिए लायसेंस फीस एवं शुल्क निर्धारण, छत्तीसगढ़ आबकारी देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री के अनुज्ञापनों के व्यवस्थान नियम, 2018 में परिवर्तन/संशोधन के संबंध में इत्यादि बिन्दु शामिल थे। बैठक में कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि चूंकि सड़क, जंगल के किनारे अथवा ढाबे जैसे सार्वजनिक स्थानों में मदिरा सेवन पर प्रतिबंध है। अतः इसके उल्लंघन पर विभागीय अधिकारी कड़ी कार्यवाही करें। इसके साथ ही सभी मदिरा दुकानों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये क्योंकि अकसर देखा गया है कि मदिरा दुकानों के आस-पास उपयोग की गई सामग्रियों यथा खाली बोतलें, डिस्पोजल इत्यादि यत्र-तत्र फेंक दिया जाता है, साथ ही वनों, बगीचों में मदिरा सेवन के पश्चात् आसामाजिक तत्वों द्वारा खाली बोतलों को वहीं नष्ट कर दिया जाता है इन फूटे हुए बोतलों से वन्य पशु एवं ग्रामीणों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके लिए वन प्रबंधन समितियां ऐसे तत्वों के खिलाफ अवश्य जुर्माना लगायें। इसके अलावा उन्होंने मदिरा के निर्धारित मूल्य से अधिक अनाप-शनाप वसूलने पर दुकानों में पुलिस विभाग और एसडीएम को दबिश देने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत डीएन कश्यप, जिला आबकारी अधिकारी आशिष कोसम सहित सहालकार समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
14 Dec 2020 03:26PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : रायपुर लाखे नगर क्षेत्र की श्रीमती जाहिदा बेगम को पिछले कुछ दिनों से कमजोरी महसूस हो रही थी। रिजवाना मेमन को पैर में दर्द था। पापड़ पैकिंग का काम करने वाली रामकोर को भी दर्द महसूस हो रहा था। ये सभी महिलाएं अपने उपचार के लिए अस्पताल तो जाना चाहती थी, लेकिन कार्य की व्यस्तता की वजह से नहीं जा पा रही थी। इनके घर के पास जब मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंची तो इन सभी की बीमारी मानों दूर ही हो गई। मोबाइल मेडिकल यूनिट में मौजूद चिकित्सक और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्रीमती जाहिदा, रिजवाना सहित आसपास की महिलाओं का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाइयां दी तो सभी को बीमारी से राहत मिली। पहले छोटी-छोटी बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल न जा पाने वाली इन महिलाओं ने कई बार निजी अस्पताल का चक्कर भी काटा और अपने पैसे भी खर्च किए। अब जबकि इन्हें घर के पास ही मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम से इलाज मिल गया है और ठीक भी हो गए हैं तो वे सरकार का आभार जताना नहीं भूलती।
14 Dec 2020 03:26PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर स्थित राजीव गांधी शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय अम्बिकपुर में आयोजित कार्यक्रम में 633 करोड़ 88 लाख रूपए के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें 559 करोड़ 84 लाख रूपए लागत के 79 कार्यों का भूमिपूजन एवं 74 करोड़ 4 लाख रूपए की लागत के 31 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सीतापुर में उद्यानिकी महाविद्यालय तथा मैनपाट में बायोडायर्वसिटी पार्क खोलने, दरिमा एयरपोर्ट प्रारंभ करने तथा विकासखण्ड मुख्यालयों से संभाग को जोड़ने वाली सभी सड़कों का उन्नयन की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को सरगुजिहा मांदर देकर सम्मानित किया गया।
14 Dec 2020 02:56PM,by: Thaneshwar sahu
भोपाल : नगरी निकाय चुनाव के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत सोमवार को पार्टी ने नगर निगमों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। भोपाल में पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, इंदौर में डॉक्टर विजय लक्ष्मी साधो, जबलपुर में हिना कांवरे और ग्वालियर में बृजेंद्र सिंह राठौर को प्रभारी बनाया गया है। सभी निकायों में प्रत्याशी चयन के लिए स्थानीय स्तर पर समितियां गठित की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि समितियां पैनल बनाने की जगह एक नाम का चयन करके प्रदेश कांग्रेस को भेजें।
14 Dec 2020 02:27PM,by: Thaneshwar sahu
14 दिसंबर 1911 को दुनिया में नॉर्वे के रोआल्ड एमंडसन ऐसे पहले शख्स थे, जो अंटार्कटिका पहुंचे थे। अंटार्कटिका को पृथ्वी के साउथ पोल से भी जाना जाता है। रोआल्ड एमंडसन अपनी टीम के साथ आज के ही दिन अंटार्कटिका पहुंचे थे, जहां उनके द्वारा वहां पहुंचकर उनके देश नॉर्वे का झंडा फहराया था। बता दें ये टीम 19 अक्टूबर 1911 को अंटार्कटिका के लिए निकली थी और करीब दो महीने पूरे होने से कुछ दिन पहले वहां पहुंची। जब वे चले थे तो उनकी टीम में 3 पुरुष और 52 कुत्ते शामिल थे। हालांकि, सिर्फ 16 कुत्ते ही अंटार्कटिका पहुंच सके थे। बताया जाता है कि बाकी के कुत्तों को खा लिया गया था। अंटार्कटिका में आज पहली बार किसी इंसान के पड़े थे कदम
14 Dec 2020 02:27PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज नई दिल्ली के द्वारका में निर्माणाधीन नवा छत्तीसगढ़ सदन का निरीक्षण किया। उन्होंने सदन के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। साहू ने आवासीय आयुक्त उत्तर प्रदेश भवन, आवासीय आयुक्त अरुणाचल भवन तथा दिल्ली विकास प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों से मिलकर कार्य में आ रहे अवरोधों को शीघ्र दूर करने तथा तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए श्रमिक (Man-Power) बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित समयावधि में सदन का काम पूर्ण करने कहा।
14 Dec 2020 01:23PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









