Tikendra Sinha

Generic placeholder image

महाराष्ट्र में अगले कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव हैं। चुनाव से पहले महाराष्ट्र के पुणे में बीजेपी का अधिवेशन आयोजित किया गया। बीजेपी के इस अधिवेशन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता पहुंचे। इसी कार्यक्रम में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की है। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन की ही जीत होने वाली है। फडणवीस ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आज की तारीख और समय को नोट कर लें, विधानसभा चुनाव के बाद महायुति सरकार फिर से आने वाली है। 'महायुति का बनेगा मुख्यमंत्री : फडणवीस

21 Jul 2024 11:17AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मलेरिया और डायरिया से निपटने के लिए जिला प्रशासन को हरसंभव उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उनसे मिले निर्देश के बाद बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने आज रविवार के दिन  वीसी के जरिए अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में मलेरिया और डायरिया के ताजा हालात की समीक्षा की। उन्होंने पेयजल के तमाम स्रोतों को अगले दो दिनों में क्लोरिनेशन के निर्देश दिए। गावों की सभी बोरिंग में प्लेटफार्म बनाने को कहा है। जिला पंचायत के मद से अगले 15 दिनों में इसे बनाया जायेगा। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि सभी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी अपने मुख्यालय में रहकर ईमानदारी से ड्यूटी करें। दवा और बेड की कोई कमी किसी भी स्तर नहीं होगी। बिलासपुर कलेक्टर ने वीसी के जरिए बैठक लेकर की समीक्षा

21 Jul 2024 10:06AM,
by: Tikendra Sinha