राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए रायपुर शहर मे लगा राजस्व शिविर , इस शिविर मे जाति , आय और निवास प्रमाणपत्र भी जारी किया जा रहा है, साथ ही साथ नामांकन , बटवारा , सीमांकन , और डायवर्सन के प्रकरणों के निराकरण भी शिविर के माध्यम से किया जा रहा है।
रायपुर मे लगा राजस्व शिविर
04 Feb 2023 07:16AM, by: Tikendra Sinha
पारिस्थितिकी तंत्र की बेहतरी और जलवायु परिवर्तन की समस्याओं से बचाव के लिए आर्द्रभूमि (वेटलैण्ड) के संरक्षण और लोगों में इसके प्रति जागरूकता की महती आवश्यकता है। इसे देखते हुए 02 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के महासमुंद वन प्रभाग ने ग्रीन क्लब और कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर के सहयोग से वन चेतना केन्द्र, कोडर बांध, पटवा, महासमुंद में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्व विद्यालय और स्कूली छात्रों ने सफाई अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगों को दिया। उन्होंने लगभग 285 किलोग्राम कचरा एकत्र कर उचित निपटान के लिए नगर पालिका में जमा किया।
03 Feb 2023 12:30PM,by: Tikendra Sinha
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अकलतरा में एक कार्यक्रम में शामिल होकर अंबिकापुर रवाना हो रहे थे। उसी दौरान नांदघाट के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।एक स्कूटी को बचाने के चक्कर में मंत्री की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि इस घटना में टीएस सिंहदेव बाल-बाल बच गए। हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है। दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मंत्री टीएसी सिंहदेव दूसरी गाड़ी से अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए हैं। मंत्री टीएस सिंहदेव की गाड़ी डिवाइडर से टकराई, बचें बाबा
03 Feb 2023 12:30PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सार्थक पहल से छत्तीसगढ़ के गरीब जनता तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार मुख्यमंत्री श्री बघेल की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इसके लिए राज्य के सभी नगरीय निकायों में श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के तहत जेनेरिक दवाओं की दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इन दुकानों में देश की ख्याति प्राप्त कंपनियों की जेनेरिक दवाईयां 50 से 70 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध है। धन्वंतरी दवा दुकानों में सर्दी, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर, इन्सुलिन के साथ गंभीर बीमारियों की दवा, एंटीबायोटिक, सर्जिकल आईटम भी रियायती मूल्य पर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
03 Feb 2023 11:53AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक खाश कमिटी बना कर अपने काफिले की गाड़ियों में बद्लावत की है। सरमन सरकार में खरीदी गयी गाड़ियों को सुरक्षा कारणों के चलते काफिले से हटवा दिया गया है, और मुख्यमंत्री के काफिले के लिए 14 नयी गाड़िया खरीदी गयी है जिसमे चार बुलेटप्रूफ गाड़ियों के साथ एक टोयोटा फॉर्च्यूनर शामिल है। मुख्यमंत्री के काफिले की बदली गयी गाड़िया
03 Feb 2023 09:13AM, by: Tikendra Sinha
सूरजपूर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र के किसान खेती-किसानी और फसल की देखरेख बिना किसी डर के आसानी से कर सकेंगे इसके अलावा उन्हें हाथी आने पर सुरक्षित स्थानों में पहुंचने में मद्द मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर इस क्षेत्र के हाथी प्रभावित गांवो में 33 नग सोलर हाईमास्ट लाइट लगाए गए हैं।
03 Feb 2023 07:40AM,by: Tikendra Sinha
हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा आज आठवे दिन भी जोर-शोर से चला। इस दौरान लोग कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं से हाथ मिला कर जनता भूपेश सरकार की योजना की तारीफ कर रही है।भूपेश सरकार की न्याय योजना से आम लोग के जीवन मे परिवर्तन आया।मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियां वादाखिलाफी और तानाशाही रवैया के चलते उत्पन्न हुई रोजगार संकट, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की लूट, खाद्य सामग्रियों में लगाई गई जीएसटी के साथ अन्य समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं। रायपुर शहर, रायपुर ग्रामीण, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, जगदलपुर शहर, बस्तर ग्रामीण, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डगांव, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, बिलासपुर शहर, बिलासपुर ग्रामीण, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, जांजगीर चांपा, रायगढ़ शहर, रायगढ़ ग्रामीण, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया सहित सभी ब्लाको में हाथ से हाथ से जोड़ो यात्रा हुयी।
03 Feb 2023 05:27AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









