बालोद जिले के एक पोल्ट्री फार्म पिछले 3 दिनों में 3700 मुर्गियों की मौत हुई है , इतनी बड़ी संख्या में मुर्गियों के मौत होने के करण लोगो को मुर्गियों में बर्ड फ्लू फेलने का डर है,जिसके करण पशुधन विकास विभाग ने पोल्ट्री फार्म पर मुर्गियों की खरीदी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। तथा मृत मुर्गियों का पोस्टमॉर्टम भी किया जा रहा है | क्या छत्तीसगढ़ में आया बर्ड फ्लू ?
07 Feb 2023 12:24PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गौठानों में बन रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में आय मूलक गतिविधियों का अधिक से अधिक संचालन किया जाएगा। जिससे सभी को रोजगार मिलेगा। इसके लिए राज्य की नई औद्योगिक नीति की तर्ज पर जल्द ही ग्रामीण उद्योग नीति बनाई जाएगी। इससे गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। मुख्यमंत्री आज रायपुर जिले के आरंग विधानसभा के ग्राम भानसोज में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान ग्रामीणों से रू-ब-रू चर्चा करते हुए ऋण माफी, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, गौठानों में संचालित आयमूलक गतिविधियों, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, हाट बाजार क्लीनिक योजना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की मैदानी स्थिति की जानकारी ली।
07 Feb 2023 11:50AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज 7 फरवरी को रायपुर जिले के आरंग विधानसभा के क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले में 86 करोड़ 66 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 36 करोड़ 29 लाख 90 हजार रूपए के 24 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 50 करोड़ 36 लाख 20 हजार रूपए के 23 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।
07 Feb 2023 11:07AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन एवँ सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया । मुख्यमंत्री बघेल ने एसोसिएशन के सदस्यों को सम्मान एवँ आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया । इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रुंगटा, महासचिव प्रमोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोशन अग्रवाल एवँ सदस्यगण उपस्थित थे ।
07 Feb 2023 08:56AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की शासकीय प्राथमिक शाला सकड़ा के सहायक शिक्षक श्री रूद्रप्रताप सिंह राणा को शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट प्रदर्शन के लिए 4 फरवरी को नई दिल्ली में ‘आस एक प्रयास’ ट्रस्ट द्वारा लाइव्स रियल हीरोज ऑफ इंडिया अवार्ड 2023 से नवाजा गया। सिक्किम के राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद और आचार्य प्रद्युम्न (योग गुरु बाबा रामदेव के गुरु) ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस संस्था द्वारा हर वर्ष देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मानवता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित एवं विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया जाता है। छत्तीसगढ़ के छतरी वाले गुरुजी का नई दिल्ली में हुआ सम्मान
07 Feb 2023 05:19AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









