रायपुर नगर निगम के द्वारा शक्ति नगर गार्डन के पास नाली की सफाई का काम किया जा रहा है , नाली की गंदगी के भंडारन के लिए किसी तरह की गाड़ी की व्यवस्था न होने के करण सफाई कर्मचारी नाली की गंदगी को सड़क में बहा रहे हैं | जिसके कारण नाली का पानी आस पास के घरो में प्रवेश कर रहा है, तथा आस पास के घरों में निवास करने वाले लोग ही झाड़ू लेकर घर में नाली के पानी को आने से रोक रहे हैं | नगर निगम की लापरवाही की सजा आम लोगो को भुगतनी पड़ रही है | नाली के गंदगी से आस पास के घरों में बीमारी फैलने का डर है पर शायद इसकी चिंता नगर निगम को बिलकुल भी नहीं है |
08 Feb 2023 06:19AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर जिले के आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भानसोज और समोदा में आम जनता से भेंट-मुलाकात के पश्चात शाम को आरंग विश्राम भवन में विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी समाज के प्रतिनिधियों से सामाजिक कार्यों, मांगों और स्थानीय समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सामाजिक प्रतिनिधियों से शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बारे में चर्चा कर फीडबैक लिया।
08 Feb 2023 05:45AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर जिले के आरंग के ऐतिहासिक इंदिरा गांधी चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर चौक के सौन्दर्यीकरण के लिए 60 लाख 74 हजार रूपए की लागत से कराये गए कार्यों का भी लोकार्पण किया। उन्होंने इंदिरा चौक के सौन्दर्यीकरण के लिए आरंग वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, उपाध्यक्ष नरसिंह साहू सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
08 Feb 2023 05:45AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए आज आरंग विधानसभा के ग्राम समोदा पहुंचे। उन्होंने भेंट-मुलाकात को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बनते ही सबसे पहले हमने ऋण माफी का फैसला किया, 19 लाख किसानों का साढ़े 9 हजार करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ। जिन किसानों ने धान बेचा था और जिनका कर्ज पटा दिया गया था, उनकी राशि वापस लौटाई गई। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की, किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना में इनपुट सब्सिडी दी। इस योजना की 3 क़िस्त की राशि किसानों के खाते में आ गई है। योजना की आखिरी और चौथी क़िस्त 31 मार्च को दी जाएगी। बघेल ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से किसानों के जीवन में काफी परिवर्तन आया है। मुख्यमंत्री ने कहा हमारी मंशा है सबको राशन मिले, हमने सबका राशन कार्ड बनाया। उन्होंने राशन कार्ड के हितग्राहियों से बातचीत कर योजना का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा किनका-किनका कर्ज माफ हुआ है। इस पर बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ उठाकर बताया कि उनका कर्ज माफ हुआ है। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
07 Feb 2023 02:30PM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आम आदमी का संवैधानिक अधिकार कब तक राजभवन में लंबित रहेगा। आरक्षण मसले पर राजभवन अपने संवैधानिक अधिकारों की दुहाई देने के बजाय यह बतायें कि राज्य की विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित किये गये आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर क्यों नहीं कर रहा है? छत्तीसगढ़ के सर्वसमाज के हितों को लेकर बनाया गया विधेयक राजभवन की हठधर्मिता से कब तक लंबित रहेगा। राजभवन उच्च न्यायालय के द्वारा नोटिस पर अपने संवैधानिक अधिकारों की बात तो कर रहा है लेकिन उसे राज्य के युवाओं को बेरोजगारों को संवैधानिक अधिकार देने पर राजभवन अडंगा क्यों लगा रहा है?
07 Feb 2023 01:46PM,by: Tikendra Sinha
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान बस्तर आ रहे हैं. वह जगदलपुर में एक आमसभा को भी संबोधित करेंगे. सभा के बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे. भाजपा : प्रदेश प्रभारी के बाद अब आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा
07 Feb 2023 01:10PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज आरंग विधानसभा अंतर्गत ग्राम समोदा पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्राम समोदा में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के पहले मोतीराम चक्रधारी के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे । मुख्यमंत्री का चक्रधारी के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं श्रम मंत्री शिव डहरिया उपस्थित थे ।
07 Feb 2023 12:52PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









