राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण से कुछ हिस्सों को हटाने फैसला किया,जिस पर आपत्ति जताते हुए खड़गे ने कहा की उन्होंने किसी भी असंसदीय शब्द का इस्तेमाल नहीं किया,और हटाए गए अभिव्यक्ति को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा इस्तेमाल किया गया है।
10 Feb 2023 08:13AM,by: Tikendra Sinha
बीजापुर जिले में जिला कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के बाद स्थानीय व्यापारियों से भेंट मुलाकात के दौरान आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने एक ठेले पर चाय बनाई और बाजु के ठेले पर पहुंचकर कुछ लोगों को उबले अंडे बांटे । इस दौरान वहां विधायक विक्रम मंडावी भी मौजूद थे। समीक्षा बैठक के बाद मंत्री लखमा ने ठेले पर बनाई चाय
10 Feb 2023 08:04AM,by: Tikendra Sinha
मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राजीव युवा मितान क्लब योजना की कार्यकारिणी केन्द्रीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजीव युवा मितान क्लब की नियमावली में संशोधन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती रेणुजी पिल्ले भी शामिल हुई। राजीव युवा मितान क्लब की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न
10 Feb 2023 07:10AM,by: Tikendra Sinha
नवीन पेंशन योजना (एन.पी.एस.) अथवा पुरानी पेंशन योजना (ओ.पी.एस.) के चयन हेतु अटल नगर नवा रायपुर स्थित इन्द्रावती भवन के ऑडिटोरियम हाल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला एन.पी.एस. और ओ.पी.एस. को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों मन में उठे शंका का समाधान किया गया। कार्यशाला में वित्त नियंत्रक टी.आर. सोरी, अपर संचालक श्री के.एल. रवि और आर.पी. एस. चौहान सहित विभन्न विभागों के 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। एन.पी.एस.-ओ.पी.एस. चयन के विकल्प के लिए हुई कार्यशाला
10 Feb 2023 07:10AM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लखनऊ में सामूहिक रूप से व्यापार के अवसरों का पता लगाने और दुनिया भर के नीति निर्माताओं, को एक साथ लाने के उदेश्य से आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी मौजूद हैं ।
10 Feb 2023 06:57AM,by: Tikendra Sinha
सरकार द्वारा निरस्त किये जा चुके कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों द्वारा गठित सयुंक्त किसान मोर्चा ने 20 मार्च से फिर अपनी मागो के लिए आंदोलन करने का फैसला किया । आंदोलन अनिश्चितकालीन होगा या नहीं ये अभी तक तय नहीं किया गया है। कुरुक्षेत्र में आयोजित एसकेएम नेता की बैठक में किसानो ने आंदोलन करने का फैसला लिया । किसानो की प्रमुख मांगे पूर्ण ऋण माफ़ी,एमएसपी की गेरंटी एवं आंदोलन के दौरान मारे गए किसानो के परिवार को मुआवजा दिलवाने की है।
निरस्त कृषि कानूनों के खिलाफ फिर होगा दिल्ली में दंगल
10 Feb 2023 06:53AM, by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के एक हिस्से के उद्घाटन के लिए राजस्थान आने वाले है,पर उनके दौरे से पहले ही दौसा से 1000 किलोग्राम विस्फोटक और डेटोनेटर बरामद किया गया । पुलिस की टीम ने 40 पैकेट ले जा रहे एक पिकअप ट्रक की जांच की। वाहन से 13 डेटोनेटर और कनेक्टर तार बरामद किए गए। वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
10 Feb 2023 06:53AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा जिला सहित राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत वे 10 फरवरी को पूर्वान्ह 11.25 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.35 बजे सरगुजा जिले के मैनपाट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री मैनपाट से दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे। वे अपरान्ह 3.20 बजे राजधानी रायपुर के शासकीय हाई स्कूल डूण्डा में छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज के तत्वाधान में आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 7 बजे राजधानी के जेल रोड स्थित होटल बेबीलॉन इन में प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
10 Feb 2023 06:51AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









