Tikendra Sinha

Generic placeholder image

 भाजपा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा अपने बस्तर प्रवास के दौरान रमन सरकार के द्वारा किये गये अत्याचार और शोषण के लिये बस्तर के लोगो से माफी मांगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा कल भी आदिवासी विरोधी थी, आज भी आदिवासी विरोधी है। 15 साल के भाजपा के शासन काल में बस्तर के आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार को भाजपा ने बंधक बनाकर रखा था। 15 सालों तक बस्तर के आदिवासी सुरक्षा बलों और नक्सलवाद के दो पाटों में पिस रहे थे। छोटी-छोटी धाराओं में मासूम आदिवासियों को वर्षो तक जेल की सलाखों में बंद रखा गया था। उनकी जमीनों को कोडियों के दाम लूटने का षडयंत्र रचा गया। जल, जंगल, जमीन, पर आदिवासियों के नैसर्गिक अधिकारों का हनन किया गया था।

11 Feb 2023 05:56AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

 प्रदेश के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में पदस्थ किए गए एम.बी.बी.एस. अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी जो कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपने पदस्थापना स्थल से अनुपस्थित हैं, उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने दो दिनों के भीतर उपस्थिति देने कहा है। राज्य के कई जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया है कि ऐसे 109 डॉक्टर अपने कार्यस्थल से गैरहाजिर हैं। विभाग ने विगत 3 फरवरी को ऐसे सभी डॉक्टरों को नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर उपस्थिति देने को कहा है। कार्य पर उपस्थित नहीं होने वाले अनुबंधित चिकित्सा अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

11 Feb 2023 01:12AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के परिपालन में राज्य में महिला समूहों, महिला उद्यमियों, महिला व्यवसासियों एवं महिला स्टार्टअप को व्यापार उद्योग स्थापित करने के लिए नवीन योजना तैयार करने के लिए गहन विचार-विमर्श शुरू हो गया है। वाणिज्य उद्योग एवं महिला बाल विकास के सचिव भुनेश्वर यादव की अध्यक्षता में आज यहां महिला उद्यमियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं महिला सदस्य, महिला स्व सहायता समूह, लघु उद्योग भारती संघ, अनुजा एंड कम्पनी, भारतीय उद्योग परिसंघ, भारतीय तकनीकी एवं वित्तीय कंसल्टेंट, व्ही.आई.पी.आर फाउण्डेंसन, छत्तीसगढ़ तथा यंग इंडिया रायपुर, के सदस्य व उद्योग विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।  

11 Feb 2023 01:12AM,
by: Tikendra Sinha