देश की चार हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति कि गई कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्विटर पर टि्वट कर यनियुक्तियों की घोषणा की गुजरात हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के रूप में जज सोनिया गिरिधर गोकानी की नियुक्ति की गई | हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति को मंजूरी
12 Feb 2023 08:51AM,by: Tikendra Sinha
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा 14 फरवरी मंगलवार को दोपहर 1.35 बजे इंडिगों की नियमित विमान सेवा द्वारा नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगी एवं सर्किट हाउस के लिये रवाना होगी। 85 वां महाविधेशन की तैयारियों की समीक्षा एवं कार्यस्थल का निरीक्षण करेगी।
11 Feb 2023 02:51PM,by: Tikendra Sinha
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने बस्तर में फिर से झूठ परोसा। 15 साल के भाजपा के कुशासन और बस्तर के शोषण के लिये जे.पी नड्डा ने माफी नहीं मांग कर बस्तरवासियों के जले पर नमक छिड़का है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने बस्तर में दिये गये भाषण में गलत बयानी कर छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों का अपमान किया है। जे.पी नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बलात्कार के मामले बढ़े है जबकि खुद उनके केन्द्र सरकार के गृह विभाग से जारी एनसीआरबी के आंकड़े बताते है छत्तीसगढ़ में बलात्कार के मामलों में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आधा हो गये है। खुद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री इस बात को मानते है कि राज्य में नक्सल घटनाओं में 80 प्रतिशत की कमी आई है उसके बाद स्वयं भाजपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठा झूठ कैसे बोल सकता है? डकैती, हत्या, अपहरण जैसे अपराधों में भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कमी आई है।
11 Feb 2023 02:51PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने महत्वाकांक्षी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज रायपुर जिले के अभनपुर विधानसभा के ग्राम खोरपा में छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों से भेंट-मुलाकात शुरूआत की। उन्होंने शासन द्वारा संचालित योजनाओं को फीड बैक लिया तथा 66 करोड़ 38 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और फैसलों के कारण राज्य में अब तक सर्वाधिक धान की खरीदी हुई है।
11 Feb 2023 02:51PM,by: Tikendra Sinha
शनिवार को 43 साल बाद सही मायने में दो दोस्तों की भेंट-मुलाकात हो गयी । अरसे बाद जब दो दोस्तों का मिलन हुआ तो एक दूसरे के गले लग गये । ये नजारा देख वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने ताली बजाकर खुशी का इजहार किया । सभी के चेहरे पर खुशी आ गयी और दोनों ने एक दूसरे को गले लगा लिया । दरअसल मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अभनपुर विधानसभा के तामासिवनी पहुंचे थे तभी उन्हें सामने जनता के बीच बैठे अपने मित्र रूपलाल साहू दिखायी दिये । चार दशक से भी अधिक समय के बाद मुख्यमंत्री ने अपने दोस्त को पहचान लिया उऩ्होंने तत्काल उन्हें अपने पास बुलाया । करीब चार दशक बाद अपने दोस्त को सामने बैठा देख मुख्यमंत्री ने मंच में अपने पास बुलाकर गले लगा लिया और भाव विह्ल हो उठे । मुख्यमंत्री ने कहा आज 43 साल बाद मैं अपने मित्र से भेंट कर रहा हूं, जो मेरे रूम पार्टनर भी थे, आज वो गरियाबंद में प्रिंसिपल पद पर हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि तामासिवनी को बहुत समय से जान रहा हूं।
11 Feb 2023 01:51PM,by: Tikendra Sinha
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जगदलपुर में आम सभा को संबोधित करते हुए कहा की "अब वक्त आ गया है भूपेश सरकार को आराम देने का और भाजपा को काम देने का " जिस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर पे पलटवार करते हुए एक के बाद एक पाँच ट्विट किया अपने ट्विट में बघेल ने कहा की नड्डा जी को तुरत आदिवासियों से माफ़ी मांगो यात्रा निकलनी चाहिए और रमन सिंह के साथ मा दंतेश्वरी से माफ़ी मांग अपने पापो प्रायश्चित्त का करने चाहिए | नड्डा के एक बयान पर बघेल ने दागे पाँच तीर
11 Feb 2023 01:31PM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस ने 24 फरवरी को होने वाले पार्टी के पूर्ण अधिवेशन के लिए विषयों पर एक समिति और एक संविधान संशोधन समिति का गठन किया | राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस पहली बार पूर्ण सत्र आयोजित करेगी | कांग्रेस : पूर्ण अधिवेशन के विषयों पर समिति का गठन
11 Feb 2023 12:36PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








