गुजरात दंगों पर बनाई गई बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के बाद आज बीबीसी के दफ्तर पर इंकम टैक्स विभाग ने छापा मारा आयकर विभाग के अधिकारियों ने दफ्तर को पूरी तरह सील कर दिया , बीबीसी के दिल्ली दफ्तर में अफसरों की पूरी टीम मौजूद है। दिल्ली : बीबीसी के दफ्तर पर इंकम टैक्स की रेड
14 Feb 2023 08:13AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा की "मतगणना के दिन दोपहर 12 बजे से पहले, भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी होगी , कांग्रेस और माकपा के हाथ मिलाने से पता चलता है कि वे अपने दम पर भाजपा को हराने की स्थिति में नहीं हैं"।
14 Feb 2023 07:56AM, by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में सेकंड हैंड गाड़ियों की खरीदी-बिक्री के लिए अब आरटीओ दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी। परिवहन विभाग आज से आधार ऑथेंटिकेशन नाम से नई प्रक्रिया शुरू कर रहा है। इसके तहत गाड़ी को खरीद-बिक्री करने वाले अपने नजदीकी परिवहन सुविधा केंद्र जाएंगे और आसानी से नाम ट्रांसफर करा सकेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि नाम ट्रांसफर के खेल में दलालों की सक्रियता कम हो जाएगी। अभी जानकारी के अभाव में ज्यादातर लोग दलालों के चक्कर में फंसते हैं और दलाल मोटी रकम ऐंठते हैं। परिवहन अफसरों की मानें तो इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस नई व्यवस्था के शुरू होने से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अभी जितना पैसा नाम ट्रांसफर में लग रहा है, उसमें 100 रुपए अतिरिक्त परिवहन सुविधा केंद्र को देने होंगे।
13 Feb 2023 03:50PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकाखण्ड के मयाली ग्राम में मिट्टी के मड हाऊस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, लोक स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज, जशपुर विधायक श्री विनय भगत, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर, जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
13 Feb 2023 02:47PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम मयाली में आयोजित युवा महोत्सव 2023 के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जशपुर प्राकृतिक रूप से बहुत ही सुन्दर है। यहां का मौसम बहुत ही खुशनुमा है और यहां का मयाली महोत्सव इसमें चार चांद लगा रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में भी जशपुर जिले में अपार संभावना को देखते हुए पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए अब देश और विदेश के लोग भी आकर्षित हो रहे हैं।
13 Feb 2023 02:47PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के मयाली नेचर पार्क के समीप स्थित ऐतिहासिक मधेश्वर महादेव मंदिर दर्शन करने पहुँचे। मुख्यमंत्री बघेल ने मंदिर में महादेव की आरती कर क्षेत्र, प्रदेश और देश के लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
13 Feb 2023 02:47PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








