Tikendra Sinha

Generic placeholder image

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और इको इंडिया द्वारा 15-16 फरवरी को दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आज इसकी शुरूआत हुई। प्रशिक्षण में क्षमता निर्माण के माध्यम से स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूती प्रदान करने स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों-कर्मचारियों को जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के शुभारंभ के दौरान आज राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (SIHFW) की संचालक डॉ. अल्का गुप्ता, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुरेंद्र पामभोई, श्रीमती रत्ना अजगले, बाल स्वास्थ्य के उप संचालक डॉ. वी.आर. भगत तथा स्वास्थ्य विभाग एवं इको इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

16 Feb 2023 01:04AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को राज्य के नागरिकों को एक हजार करोड़ रूपये के विकास कार्यों की महत्वपूर्ण सौगात दी । मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम-2023 में शामिल होते हुये कहा कि हमारी सरकार में नागरिकों को घर बैठे ही सुविधाएं मिल रहीं है । इसके साथ ही सभी नगरीय निकायों ने नागरिक सुविधाओं को बेहतर किया है । उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राशनकार्ड बनाने में सुधार किया है । आज सभी का राशनकार्ड आसानी से बन जाता है । पहले भवन अनुज्ञा लेने में बहुत मुश्किल होती थी लेकिन अब इसका सरलीकरण किया गया है। मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत घर बैठे ही 15 प्रकार की सेवाएं मिल रही हैं । 

15 Feb 2023 01:43PM,
by: Tikendra Sinha