आगामी तीन दिनों 17 से 19 फरवरी तक सेहत के मोती भरे कोदो, कुटकी तथा रागी के स्वादिष्ट मिलेट व्यंजनों से महक उठेगा राजधानी रायपुर का नेता जी सुभाष स्टेडियम। यहां छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ तथा आईआईएमआर हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में ’छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्निवाल में राज्य में मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए विशेषज्ञों से चर्चा, प्रसिद्ध शेफ द्वारा नई रेसिपी, नुक्कड़ नाटक, मिलेट्स के नए-नए व्यंजन तथा उत्पाद मुख्य आकर्षण होंगे। स्वादिष्ट मिलेट व्यंजनों से महक उठेगा राजधानी का सुभाष स्टेडियम
16 Feb 2023 12:08PM,by: Tikendra Sinha
बलरामपुर के पुराने बस स्टैंड में दो पक्षो के भी मार पिट हुई जिसके बाद विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा आरोपियों की पैदल मार्च कराने की मांग की गई , पुलिस की तरफ से उनकी मांग पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई तो विधायक ने नेशनल हाईवे 343 पर धरना देना शुरू कर दिया समर्थकों के जमावड़े के कारण नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। विधायक ने नेशनल हाईवे पर दिया धरना
16 Feb 2023 11:34AM,by: Tikendra Sinha
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ ने अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी लेने से मना करने पर प्रशंसकों ने शॉ के कार पर हमला कर दिया | पुलिस द्वारा 8 लोगो के खिलाफ अपराधीक मामला दर्ज किया गया है | हमले में शॉ को कोई चोट नहीं आई है पृथ्वी शॉ के प्रशंसक बने दुश्मन , शॉ पर जानलेवा हमला
16 Feb 2023 10:36AM,by: Tikendra Sinha
दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा औचक निरीक्षण पर तहसील कार्यालय दुर्ग पहुंचे निरीक्षण में कलेक्टर ने पाया कि कुछ प्रकरणों को काफी समय से आनलाइन रजिस्टर नहीं किया गया जिसके कारण प्रकरणों के निराकरण में विलंब हो रहा था। जिसपर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार ने रीडर तनसुख देशमुख और सुरेखा तिवारी को निलंबित किया और तहसीलदार ढाल सिंह बिसेन, प्रीतम सिंह चौहान और सत्येंद्र शुक्ला को शोकाज नोटिस जारी किया।
16 Feb 2023 08:20AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार भयमुक्त एवं विधिसम्मत शासन व्यवस्था प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने अपराध पर लगाम लगाए जाने और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस के संवेदनशील रवैये के साथ नक्सलवादियों के आत्मसमर्पण के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि विकास,विश्वास और सुरक्षा की रणनीति के कारण ही प्रदेश में नक्सली हिंसा की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगी है। बस्तर में हुई तीन जनप्रतिनिधि की हत्या की जांच का किया अनुरोध
16 Feb 2023 07:59AM, by: Tikendra Sinha
बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोरिया में दो दिवसीय रंग महोत्सव व मड़ाई मेला आयोजित हुआ,जिसमे में नाटकों और सांस्कृतिक प्रदर्शनियों का प्रदर्शन किया गया। महोत्सव में सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि, किसान नेता योगेश तिवारी व पद्मश्री डॉ राधेश्याम बारले विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।किसान नेता योगेश तिवारी के द्वारा कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष प्रयास किए गए जिस कारण उन्हें छत्तीसगढ़ माटी पुत्र के सम्मान से सम्मानित किया गया ।
16 Feb 2023 07:59AM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 16 से 27 फरवरी तक चलने वाले आदिमोहोत्सव का उद्धाटन किया।महोत्सव में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 39 वन धन विकास केंद्र के एक हजार आदिवासी कलाकार भाग ले रहे हैं।इस उत्सव की विशेषता आदिवासी हस्तशिल्प, हथकरघा, पेंटिंग, आभूषण, बांस, मिट्टी के बर्तन, भोजन और प्राकृतिक उत्पादों और आदिवासी व्यंजनों की प्रदर्शनी एवं बिक्री है। महोत्सव में विशेष ध्यान आदिवासियों द्वारा उगाए गए मोटे आनाजो को प्रदर्शित करने पर है।
16 Feb 2023 06:38AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






