Tikendra Sinha

Generic placeholder image

 राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल के अंतिम दिन आज नागपुर के प्रसिद्ध शेफ डॉ नितिन शिंडे ने उपवास में खाने के लिए मिलेट्स भंगर, पनीर और मूंगफली दाने का फलाहार बार्नियार्ड पनीर कटलेट विथ पीनट चटनी का जीवंत प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि उपवास में कार्बोहाइड्रेट साबूदाना के बजाए उच्च प्रोटीन युक्त मिलेट्स से बने व्यंजनों को शामिल करना चाहिए, जिससे हमें थकान महसूस न हो। उन्होंने अपनी रेसिपी बनाकर लोगों को खिलाया, जिसे सबने बहुत पसंद किया। इसके साथ उन्होंने मिलेट्स को पकाने का सही तरीका बताते हुए दर्शकों को छोटे-छोटे टिप्स भी दिए। उन्होंने लोगों की मिलेट्स से संबंधित जिज्ञासाओं और उसके व्यंजन बनाने में आने वाली कठिनाईयों का भी समाधान किया। 

19 Feb 2023 12:49PM,
by: Tikendra Sinha