छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने आज कांग्रेस के महाअधिवेशन को कैश पिक-अप सेवा बताया और कहा की " जब भी बघेल की चोरी पकड़ी जाती है, तो कांग्रेस रोना-धोना शुरू कर देती है मुख्यमंत्री कब तक पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी की तिजोरी भरने के लिए छत्तीसगढ़ के संसाधनों को लूटते रहेंगे"।
20 Feb 2023 09:03AM, by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के कई कांग्रेसी नेताओ के घर आज ED ने छापा मारा जिसके बाद कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भाजपा पर कई आरोप लगाए, रमेश ने आरोप लगाया कि वर्तमान शासन जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहा है और प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं पर छापा मारकर 'प्रतिशोध और प्रतिशोध' की राजनीति कर रहे हैं। वही प्रवक्ता पवन खेड़ा ने नेताओं के खिलाफ ED के छापे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'तीसरे दर्जे की राजनीति' का उदाहरण बताया और कहा कि वह इस तरह की 'रणनीति' से डरने वाली नहीं है। तीसरे दर्जे की राजनीती कर रहे प्रधानमंत्री : कांग्रेस
20 Feb 2023 09:00AM,by: Tikendra Sinha
ED ने आज रायपुर में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओ के घर छापा मारा जिसपर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ED के छापे को रायपुर में होने वाले कांग्रेस के महाधिवेशन की तैयारियों को रोकने के लिए भाजपा का प्रयास बताते हुए ट्वीट किया की " छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और एक विधायक सहित मेरे कई साथियों के घरों पर आज ईडी ने छापा मारा है, चार दिनों के बाद रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन है, तैयारियों में लगे साथियों को इस तरह रोककर हमारे हौसले नहीं तोड़े जा सकते"।
20 Feb 2023 07:15AM,by: Tikendra Sinha
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिंदे गुट को शिवसेना के नाम और चिन्ह देने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी एवं तत्काल सुनवाई की मांग की पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इसकी एक प्रक्रिया होती है। उसके तहत कल फिर से याचिका दाखिल करें।
20 Feb 2023 06:45AM,by: Tikendra Sinha
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं , मुर्मू अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में राज्य के 37वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगी और राज्य सरकार द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भी भाग लेंगी एवं राष्ट्रपति पोलो हवाई अड्डे और नाहरलागुन रेलवे स्टेशन के बीच 40 किलोमीटर डबल-लेन सड़क की आधारशिला भी रखेगी। तमिलनाडु के बाद अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर राष्ट्रपति
20 Feb 2023 06:45AM, by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कलार समाज सहित समूचे देश एवं छत्तीसगढ़ की गौरव माता बहादुर कलारिन ने करूणा के साथ-साथ अदम्य साहस की अनुपम मिशाल पेश की है। मुख्यमंत्री बघेल आज बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम सोरर में डड़सेना कलार समाज द्वारा आयोजित सरहरगढ़ महोत्सव के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे।
20 Feb 2023 05:44AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








