गरीब परिवार का होनहार छात्र अब एमबीबीएस की पढ़ाई कर सकेगा। डीएमएफ की राशि से सूरजपुर जिले के सूरज साय की पढ़ाई-लिखाई का इंतजाम किया गया है। उनका जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में दाखिला हुआ है। उनकी पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च डीएमएफ की राशि से हर साल वहन किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप गरीब परिवारों के बच्चों को डीएमएफ मद से इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सूरजपुर का होनहार छात्र सूरज बनेगा डॉक्टर
20 Feb 2023 01:03PM,by: Tikendra Sinha
शीघ्रलेखन, मुद्रलेखन, परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय इन्द्रावती भवन अटल नगर रायपुर द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रतिवर्ष शीघ्रलेखन और मुद्रलेखन की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर में मूल्यांकन कार्य के लिए शीघ्रलेखकों का नवीन पंजीयन और नवीनीकरण किया जा रहा है।
20 Feb 2023 01:03PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना अंतर्गत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 8 करोड़ 63 लाख रूपए की राशि ऑनलाईन जारी की। इस योजना के हितग्राहियों को अब तक 412.19 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इसके साथ ही इस योजना के शुरू होने से अब तक कुल 105 लाख 63 हजार क्विंटल गोबर की खरीदी की जा चुकी है इसके एवज में गोबर विक्रेताओं को आज 4.76 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद 211 करोड़ 25 लाख रूपए की राशि प्रदान कर दी गई है। गोबर से बने उत्पाद की पहुंच आमजनों तक हुई : भूपेश बघेल
20 Feb 2023 11:54AM,by: Tikendra Sinha
अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था सहित आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर दिनांक 20.02.23 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी के नेतृत्व में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की पुलिस टीम द्वारा आज तड़के प्रातः 05.00 बजे अलग - अलग स्थानों गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों सहित पुराने अपराधियों के विरूद्ध छापेमारी कार्यवाही किया गया।
20 Feb 2023 11:35AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सेलजा ने कहा भाजपा कांग्रेस पार्टी से खासतौर पर किस कदर डर चुकी है। इनकी केंद्र सरकार जिस तरह दमनकारी नीतियों को अपना रहे हैं। विपक्ष की आवाज उठाने नहीं देते। जिन पर असली मायने में रेड होना चाहिए उन पर सवाल न हो। राहुल गांधी, सोनिया गांधी को बुलाया गया। ये किसी भी स्तर पर गिर सकते हैं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की तो इस यात्रा से इतना बौखला गए हैं कि ये इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। छत्तीसगढ़ को खुशी है कि यहां महाधिवेशन होने जा रहा है। ऐतिहासिक महाधिवेशन होने जा रहा है, इसलिए डर गए हैं। क्या कारण है कि बार-बार कांग्रेस को टारगेट किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी, हमारे नेता, हमारे कार्यकर्ता न इनसे दबने वाले हैं, बल्कि और ज्यादा मजबूत होकर आवाज उठाएंगे। आज अडानी पर रेड करने की जरूरत है, जिसने दुनियाभर में भारत को नीचा दिखाया है। कांग्रेस ने हर रोज सवाल पूछे, 14 दिन हो गए, लेकिन क्या किसी ने एक भी दिन जवाब दिया। क्या पीएम या वित्त मंत्री ने जवाब दिया, बल्कि हर बात को ढकने की कोशिश की जा रही है। ये कोई भी हथकंडे अपनाएं। अपनी इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी का जिस तरह दुरुपयोग हो रहा पूरा देश देख रहा है। उनकी लाइन पर चाहिए वरना मीडिया को भी बख्शा नहीं जाएगा। आज देश की जो दुर्गति हो रही है, यह ज्यादा दिन चलने वाली बात नहीं है। अभी महाधिवेशन है, फिर चुनाव आने जा रहा है। हम इनकी एक-एक बात को बेनकाब करेंगे। हम लोगों की आवाज को कमजोर नहीं होने देंगे। आधा दर्जन साथियों पर ईडी की रेड हुई है, और भी कितनों पर करेंगे पीछे नहीं हटेंगे। कांग्रेस के अधिवेशन को डिस्टर्ब करने ईडी के छापे -कांग्रेस
20 Feb 2023 11:35AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






