नवा रायपुर के सेक्टर 24 में स्थित है सर्किट हाउस मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना करते हुए सर्किट हाउस का किया लोकार्पण 24 करोड़ रूपए की लागत से हुआ है G+7 मंजिला सर्किट हाउस का निर्माण नव निर्मित सर्किट हाउस में 22 कमरे , 6 सुइट समेत एक वीवीआइपी सुइट और मल्टीपरपज हाल की सुविधा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे नव निर्मित सर्किट हाउस
21 Feb 2023 08:58AM,by: Tikendra Sinha
राज्यपाल अनुसुईया उइके को आज यहां माना स्थित स्टेट हैंगर पर भावभीनी विदाई दी गई। उन्हें विमानतल पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुश्री उइके को पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी। इसके साथ ही साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी श्री उइके को विदाई दी।
21 Feb 2023 08:35AM, by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में बीते चार साल के भीतर स्वास्थ्य और पोषण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। हाल में ही राज्य सरकार द्वारा स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन में मिलेट्स के व्यंजन को शामिल करने को केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है। बच्चों में कुपोषण दूर करने और किशोरी बालिकाओं व महिलाओं को एनिमिया से मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान को अच्छी सफलता मिल रही है। इस अभियान के बाद बच्चों के कुपोषण में 48 प्रतिशत की गिरावट आई है।
21 Feb 2023 08:14AM,by: Tikendra Sinha
रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर के पुलिस अधीक्षक से कोयला परिवहन में अवैध लेवी की वसूली से जुड़े घोटाले पर लिखित शिकायत और जांच के लिए SIT बनाने की मांग की उनका कहना है, इस मामले में तमाम तथ्यों और गवाहों के बयान के बाद भी केंद्र सरकार और ED अडानी समूह पर कार्रवाई नहीं कर रही और कांग्रेसी नेताओं को फंसाया जा रहा है।
21 Feb 2023 06:30AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सतत् विकास लक्ष्य (SDG) के जिला स्तर तक स्थानीयकरण (Localization) एवं सतत् प्रभावी मॉनिटरिंग की सुनिश्चितता हेतु छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग द्वारा तैयार किये गये ’’छत्तीसगढ़ एस.डी.जी. डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट’’ व ’’एस.डी.जी. डैशबोर्ड’’ का विमोचन आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में किया।
20 Feb 2023 01:03PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








