Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम अर्जुनी में हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में आयोजित अर्जुनी राज कुर्मी क्षत्रिय समाज के 77 वें राज अधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने समाज के पूर्वजों को श्रद्धासुमन अर्पित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री  बघेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ग्राम अर्जुनी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने सहित कुर्मी समाज के भवन हेतु 50 लाख रुपये,श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जागड़ा हाईस्कूल का नामकरण स्वर्गीय श्री चोवा राम बघेल के नाम पर करने, ग्राम नवापारा में सर्वसमाज के सामुदायिक भवन हेतु 20 लाख रुपये देने एवं चंदखुरी में माता कौशल्या महोत्सव मनाने की महत्वपूर्ण घोषणा की। 
    मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ संस्कृति को सरंक्षित करने का प्रयास कर रही है। रामवनगन परिपथ के अंतर्गत राज्य के 9 स्थलों को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित कर रहे है। जिसके तहत चंदखुरी, शिवरीनारायण, राजिम में 51 फीट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना सहित अन्य कार्य बड़े स्तर पर किए जा रहें हैं। माघी पूर्णि मेला के तहत राजिम में 55 एकड़ जमीन आरक्षित कर मेला स्थल विकसित कर रहें हैं। आदिवासी संस्कृति से जुड़े हुए 2 हजार से अधिक देवगुड़ी देवस्थल का निर्माण कर संस्कृति को सरंक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारी सरकार ने गांव- गांव में रामायण प्रतियोगिता का आयोजन किया है और नगद पुरुस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन रही है। इससे गांव के रामायण मंडली को एक नयी पहचान मिली है। 
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कुर्मी समाज प्रगतिशील समाज है। समाज मे व्याप्त विभिन्न विसंगतियों को दूर करने सार्थक कदम उठाए जा रहे है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि राज्य के अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमारे ग्रामीण किसान भाई अच्छे से मना सके, इसको ध्यान में रखते हुए हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त का भुगतान दीपावली त्यौहार से पहले 17 अक्टूबर 2022 को ही कर दिया गया। 
    सम्मेलन की अध्यक्षता कुर्मी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष चोवाराम वर्मा ने की। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, कसडोल विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू, महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष  राकेश वर्मा, अध्यक्ष जीव जंतु कल्याण बोर्ड  विद्याभूषण शुक्ल, अध्यक्ष कृषक कल्याण बोर्ड  सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी, पूर्व विधायक श्री जनकराम वर्मा सहित समाज के अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे। 
    कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष चोवा राम वर्मा ने भी सभा को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग को  27 प्रतिशत आरक्षण देने के पूरे कुर्मी समाज एवं पिछड़ा वर्ग की ओर से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राज प्रधान  भुनेश्वर वर्मा,  विपिन बिहारी वर्मा, महामंत्री  रघुनंदन लाल वर्मा, श्री के के नायक, श्री खोडस कश्यप, मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर वर्मा, युवा अध्यक्ष  भानु वर्मा, कलेक्टर रजत बंसल, एसपी  दीपक झा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुर्मी समाज के राजप्रधान और पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

20 Feb 2023 05:44AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

राजधानी के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय मिलेट्स कार्निवाल के अंतिम दिन ‘छत्तीसगढ़ में मिलेट के उभरते व्यापार को बढ़ावा देने में सरकार एवं उद्योगों की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी का संचालन आईआईएम नवा रायपुर के डायरेक्टर प्रो. राम कुमार कंकानी और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. हुलास पाठक ने किया। संगोष्ठी में समर्पण नेचुरल की एमडी श्रीमती कविता देवी, फार्मर्स नेटवर्क छत्तीसगढ़ के प्रमुख श्री अजित सिंह, अविनाश फूड्स के एमडी श्री प्रागनंद, नभिता इंजीनियरिंग के संस्थापक श्री बी. रघु, जिनी मिलेट्स के सेल्स ऑफिसर श्री एन नरेश ने उपरोक्त विषय पर परिचर्चा की। 

20 Feb 2023 05:44AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के अर्जुंदा तहसील के ग्राम परसतराई में दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53 वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पुलगांव दुर्ग में कुर्मी समाज हेतु भवन निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ तथा परसतराई के सरपंच की मांग पर मुक्तिधाम, प्रतिक्षालय एवं पहुंच मार्ग हेतु 25 लाख की घोषणा की। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधानसभा विधायक  कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद की विधायक  संगीता सिन्हा, राज्य श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष  केशव बंटी हरमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष  सोनादेवी देशलहरा, कृषि उपज मंडी बालोद के अध्यक्ष  भोलाराम देशमुख, दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ राजेंद्र हरमुख, वरिष्ठ समाजसेवी श्री हरदेव दिल्लीवार, समाज संरक्षक श्री राम सहाय देशमुख, एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाज प्रमुख उपस्थित थे। इस दौरान श्री बघेल ने ग्राम परसतराई में वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने  छत्रपति शिवाजी महराज की प्रतिमा की पुताई गोबर पेंट से करने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसकी सराहना की। श्री बघेल ने कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ महतारी एवं समाज के विभूतियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ किया।
इस दौरान बघेल ने छत्रपति शिवाजी के अद्वितीय पराक्रम, राष्ट्रभक्ति तथा नैतिक एवं मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत जीवन के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवाजी की सेना छोटी जरूर थी, लेकिन उनका आत्मबल, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति का कोई सानी नहीं था। उन्होंने अपने आत्मबल के दम पर मुगल सेना से पूरी दृढ़ता के साथ मुकाबला किया। इस अवसर पर उन्होंने दिल्लीवार समाज की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिल्लीवार समाज अपने विशिष्ट खान-पान, रहन-सहन, व्यापार से पहचाना जाता है। आज मैं दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूॅ। इसके लिए उन्होंने समाज के लोगों को हृदय से धन्यवाद दिया। इस अवसर पर दिल्लीवार समाज के लोगों ने श्री बघेल को छत्तीसगढ़ी व्यंजन से तौल कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से उच्च पदों पर चयनित होने वाले दिल्लीवार समाज के युवक-युवतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव, महिला समिति अध्यक्ष प्रीति देशमुख, युवा समिति अध्यक्ष श्री योगेश्वर देशमुख, महामंत्री श्री अशोक कुमार देशमुख सहित बड़ी संख्या में दिल्लीवार समाज के लोग उपस्थित थे।

20 Feb 2023 05:44AM,
by: Tikendra Sinha