Tikendra Sinha

Generic placeholder image

  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 16 फरवरी को राजनांदगांव जिला मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित की जा रही 79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2022-23 के फायनल मैच एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। वे इस मौके पर बूढ़ासागर स्थित छत्रपति शिवाजी पार्क में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे। इसके अलावा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों और चिटफंड कंपनी के निवेशकों को 4 करोड़ 70 लाख 47 हजार 988 रूपए का चेक एवं छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितीकरण प्रमाण-पत्र प्रदान करेंगे। 

16 Feb 2023 01:04AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रारंभ किए गए महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के माॅडल को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आज राज्य योजना आयोग के महात्मा गाँधी सभा कक्ष में शासन की रीपा योजना के अंतर्गत विभिन्न इंडस्ट्रीज एवं कॉर्पोरेट स्टेकहोल्डर के साथ कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में रीपा माॅडल को और अधिक मजबूत बनाने के लिए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में प्रायवेट सेक्टर्स की भागीदारी पर जोर दिया गया। कार्यशाला में ग्रामीण कृषि और गैर कृषि क्षेत्र से संबंधित 30 से अधिक निजी क्षेत्र की संस्थाओं ने शिरकत की। 

16 Feb 2023 01:04AM,
by: Tikendra Sinha