कांकेर जिला पुलिस और BSF ने मिलकर दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जिनमे एक प्लाटून नंबर- 17 का कमांडर भीमा उर्फ लखमू पोडियाम है, जो 8 लाख का इनामी नक्सली है | तथा दूसरा हिरदेश कुमेटी 2 लाख का इनामी नक्सली है। मण्डानार की पहाड़ी के जंगल में जवानों ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा है | गिरफ्तार नक्सलियों के पास से वॉकीटॉकी सेट, 1 टिफिन आईईडी लगभग 5 किलो, 1 कुल्हाड़ी , नक्सली पर्चा और 3 हजार 350 रुपए नगद बरामद किए गए हैं। कांकेर में दो इनामी नक्सलि गिरफ्तार
08 Feb 2023 12:36PM,by: Tikendra Sinha
कोरबा जिले के एक छोटे से गांव के छात्र रामनारायण श्रीवास के सपने को पंख मिल गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संवेदनशील पहल से रामनारायण को बहतराई खेल अकादमी में प्रवेश दिलाया गया है। अकादमी से प्रशिक्षण लेकर वह अब एथेलेटिक्स बनेगा। जिले के विकासखंड पोड़ी उपरोडा के बस्तीपारा बनिया गांव में रहने वाले छात्र श्री राम नारायण श्रीवास को एथलेटिक्स में विशेष रूचि थी, उसके विद्यालय में खेलकूद हुआ था, तब उसने 800 मीटर दौड़ मे प्रथम और 1500 मीटर दौड़ मे दूसरा स्थान हासिल किया था। लेकिन उचित प्रशिक्षण के अभाव में वह राज्य स्तरीय खेल में स्थान नहीं बना पाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जब ग्राम पिपरिया में ग्रामीणों से रूबरू होने पहुंचे तो रामनारायण को भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखने का मौका मिला। उसने प्रशिक्षण दिलाने की मांग रखी ताकि वह एथलेटिक्स में आगे बढ़ सके। मुख्यमंत्री ने उनसे वादा किया कि उनको बहतराई खेल अकादमी में प्रवेश दिलाएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खेल विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रामनारायण को खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई बिलासपुर में प्रवेश कराया गया है और उसे अभी असेसमेंट कैंप में रखा गया है। राम नारायण का प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है, जहां वह लगन के साथ ट्रेनिंग ले रहा है।
08 Feb 2023 11:21AM,by: Tikendra Sinha
पुरातत्व नगरी सिरपुर में एक विचार विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया । संगोष्ठी के दौरान रायपुर के वरिष्ठ इतिहासकार प्रो. डॉ. एस.एल. निगम, डॉ. रमेंद्रनाथ मिश्र और ग्राम सिरपुर निवासी प्रधान पाठक श्री आदित्य सिंह ठाकुर ने संबंधित विषय पर अपने विचार रखे। इतिहासकारों ने संगोष्ठी में उपस्थित स्कूली बच्चों के सिरपुर और उससे जुड़ी इतिहास की जिज्ञासा और संबंधित प्रश्नों का समाधान भी किया। इस दौरान इतिहासकारों ने सिरपुर के वैभवशाली इतिहास के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। इस संगोष्ठी का आयोजन सिरपुर के कांवरिया शेड मेला मैदान में किया गया। संगोष्ठी में इतिहास में रुचि रखने वाले स्कूल, कॉलेज सहित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागी उपस्थित थे। पुरातत्व नगरी सिरपुर में एक दिवसीय विचार संगोष्ठी का आयोजन
08 Feb 2023 09:46AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में लोगों को घर बैठे शासकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। योजना के तहत अब तक करीब 62 हजार लोगों ने शासकीय दस्तावेज घर पर ही प्राप्त करने के लिए अपाइंटमंेट बुक करायें हैं। वहीं पर 51 हजार से अधिक नागरिकों ने घर बैठें ही अपने जरूरी शासकीय दस्तावेज प्राप्त किए हैं। मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 01 लाख 25 हजार से अधिक नागरिकों ने मितान योजना के टोल फ्री नम्बर 14545 पर सम्पर्क कर शासकीय दस्तावेजों को प्राप्त करने के संबंध में जानकारी हासिल की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में व नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा नागरिकों को सरकारी दस्तावेज बनवाने हेतु घर पहुँच सेवा ’मुख्यमंत्री मितान योजना’ की शुरुआत 01 मई 2022 से प्रदेश के समस्त 14 नगर निगमों में प्रारंभ की गई थी।
08 Feb 2023 09:46AM,by: Tikendra Sinha
भारत सरकार के नीति आयोग की ओर से आकांक्षी जिलों को लेकर रिपोर्ट जारी की जाती है। इसी कड़ी में दिसम्बर 2022 के लिए जारी की गयी चौम्पियन ऑफ चेंज डेल्टा रैंकिंग में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले का परफॉर्मेंस बेहतर रहा है। देश में घोषित 112 आकांक्षी जिलों में से ओवरऑल परफॉर्मेंस श्रेणी में शीर्ष पांच जिलों में छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों में शामिल नारायणपुर जिला चौथे स्थान पर है। वहीं स्वास्थ्य और पोषण श्रेणी में नारायणपुर जिले का स्थान तीसरा है।
08 Feb 2023 09:46AM,by: Tikendra Sinha
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ तीखे प्रश्न किये, उन्होंने पूछा "सरकार को हरे रंग से इतनी समस्या क्यों है ? क्या मोदी सरकार तिरंगे से हरे रंग को हटा सकती है ? साथ ही साथ उन्होंने बिलकिस बानो मामले पर सवाल उठाते हुए कहा "क्या बिलकिस बानो को न्याय मिलेगा?" सरकार को हरे रंग से इतनी समस्या क्यों : ओवैसी
08 Feb 2023 09:01AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि देश में नफरत फैलाने वालों पर वह चुप क्यों हैं । खड़गे ने राज्यसभा में 'मौनी बाबा' शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद खड़गे की टिप्पणी पर उच्च सदन में हंगामा शुरू हो गया। खड़गे ने कहा 2014 में पीएम मोदी ने कहा था ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। पर पीएम मोदी के सबसे करीबी दोस्तों में से एक की संपत्ति ढाई साल में 13 गुना बढ़ी है.मैं पूछना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री कुछ उद्योगपतियों को 'खाने' क्यों दे रहे हैं ।
भाजपा सांसद पीयूष गोयल ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान का विरोध करते हुए कहा कि खड़गे ने जो आरोप लगाया है, उसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। "वह एक कथित धन की बात कर रहे हैं जिसमें कोई योग्यता नहीं है। यह शेयर बाजार की गणना है। इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है । " गोयल ने कहा, "मैं उनसे पूर्व वित्त मंत्री से सीखने का आग्रह करता हूं कि यह मूल्यांकन क्या है। खड़गे का बयान संसद में बवाल
08 Feb 2023 08:07AM, by: Tikendra Sinha
जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन से कोरिया जिले के पंडो जनजाति बाहुल्य ग्राम दुर्गापुर के सभी 47 घरों तक गुणवत्ता पेयजल की सुविधा पहुंच गयी है। स्वच्छ पेयजल की पहुंच से ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कन खिल उठी है। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय से लगभग 18 किमी दूर विकासखण्ड बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत उमझर का आश्रित गांव दुर्गापुर, पंडो जनजाति बाहुल्य ग्राम है। वनवासी जीवन शैली के परिचायक दुर्गापुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक परिवार को गुणवत्तायुक्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य था। जहां चाह, वहां राह को आदर्श सूत्र मानते हुए दुर्गापुर के प्रत्येक परिवार को जल जीवन मिशन के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण पानी उपलब्ध कराने का संकल्प लेकर कार्ययोजना बनाई गई और अंत में ग्रामवासियो के चेहरे की मुस्कान योजना के फलीभूत होने का प्रमाण खुद ही दे रही है।
08 Feb 2023 06:19AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








