Tikendra Sinha

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैय्या कराने के तारतम्य में आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में धमतरी जिला राज्य में दूसरे स्थान पर है। जिले के कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंडल के मार्गदर्शन में शासन के महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान-भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। धमतरी जिले में 4 और 5 अगस्त को स्कूलों, छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों, राशन दुकानों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों में विशेष अभियान के माध्यम से 9 हजार 700 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए। आयुष्मान कार्ड बनाने में राज्य का धमतरी जिला दूसरे स्थान पर

09 Aug 2023 11:36AM,
by: Tikendra Sinha