केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा सीएम ममता बनर्जी के निर्देश पर की गई थी। उन्होंने आगे कहा, "हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में 57 से अधिक लोग मारे गए। ममता बनर्जी की इच्छाओं को पूरा करने के लिए लोगों की हत्या की गई। पश्चिम बंगाल में पूरी कानून व्यवस्था जर्जर है।"
30 Jul 2023 05:37AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 100 दिनों में महंगाई कम कर जनता को राहत देने की गारंटी देकर सत्ता में आने वाले मोदी सरकार की मुनाफाखोरी के नीति के चलते जनता आज महंगाई से परेशान हैं मोदी सरकार और पेट्रोलियम कंपनियां संगठित होकर जनता से पेट्रोल डीजल में मुनाफा कमा रही है। जनता महंगाई से बेहाल है। मोदी सरकार खुद के मुनाफा और पेट्रोलियम कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए क्रूड ऑयल की कीमत में 35 प्रतिशत की कमी का फायदा जनता को नहीं दे रही है।बीते 9 साल में मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजल में भारी भरकम एक्साइज ड्यूटी लगाकर 30 लाख करोड़ रुपए गरीब जनता की जेब से निकाल लिया है और अब पेट्रोलियम कंपनियों को संरक्षण देकर उनके फायदा के लिए काम कर रही है। गरीब जनता महंगाई से कहरा रही है उनकी पीड़ा को केंद्र की सरकार अनसुना कर रही है।
30 Jul 2023 05:37AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने आरक्षण संशोधन विधेयक पर राज्यपाल से तत्काल हस्ताक्षर करने का आग्रह किया है। सामाजिक न्याय को लागू करने के लिये यह आवश्यक है कि यह विधेयक कानून का रूप धारण करें। आरक्षण विधेयक पर लंबे समय तक रोका जाना लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है। प्रजातंत्र में जनकल्याण के लिये कानून बनाने का अधिकार चुनी हुई सरकार को है। छत्तीसगढ़ की दो तिहाई बहुमत से चुनी हुई सरकार के मंत्रिमंडल में आरक्षण संशोधन विधेयक का मसौदा तैयार कर छत्तीसगढ़ की विधानसभा से सर्वसम्मति से पारित करके राजभवन भेजा है। अतः जनहित में इस विधेयक पर तत्काल हस्ताक्षर होना चाहिये। आरक्षण संशोधन विधेयक और कब तक लंबित रहेगा-कांग्रेस
30 Jul 2023 05:37AM,by: Tikendra Sinha
जब मन में कुछ अच्छा करने की ललक और इरादे नेक हों, तो रास्ते खुद-ब-खुद बनते जाते हैं और कामयाबी कदम चूमती है। जीवों के प्रति दया का भाव और पर्यावरण के प्रति प्रेम ने वेदेश्वरी शर्मा को जैविक खेती और गौसेवा के क्षेत्र में एक नई पहचान दी है। कोण्डागांव की रहने वाली वेदेश्वरी शर्मा आज पूरे क्षेत्र में बिन्दु दीदी के नाम जानी जाती है। गोधन की सेवा और जैविक खेती को अपने जीवन का लक्ष्य मानने वाली वेदेश्वरी शर्मा ने इस काम से हजारों महिलाओं को न सिर्फ जोड़ा है, बल्कि उनके स्वावलंबन की भी सूत्रधार बनी है। गौसेवा और जैविक खेती के प्रोत्साहन के उनके प्रयासों को गौसेवा आयोग से लेकर कई संस्थाओं ने न सिर्फ सराहा है बल्कि उन्हें सम्मानित भी किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में संचालित छत्तीसगढ़ सरकार की गौठान निर्माण और गोधन न्याय योजना की तारीफ करते हुए वह कहती है कि इसके माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था, रोजगार और पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सकता है। छत्तीसगढ़ सरकार गोधन न्याय योजना ने गौ-सेवा और जैविक खेती को लेकर उनके उत्साह को दोगुना कर दिया है। खेती को लाभकारी बनाने का हुनर सिखाती हैं वेदेश्वरी शर्मा
30 Jul 2023 05:37AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम यहां छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह शामिल होकर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आपको बड़ी जिम्मेदारी मिली है उसे बेहतर ढंग से निभाना है। साहू समाज एक संगठित समाज है प्रदेश की तरक्की में इस समाज का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में पूर्वजों का बड़ा योगदान है। अब समय के साथ-साथ पुरानी परंपराओं में बदलाव लाना बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज संगठित होकर शिक्षित होकर आगे बढ़े और हमें छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करनी है। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का काम करें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। आज आईटी का दौर है। तरक्की के लिए नवीनतम टेक्नालॉजी का अपनाना जरूरी है। हमें अपने आप को इस बदलते दौर के अनुरूप ढालना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में तेलघानी विकास बोर्ड का गठन किया। छत्तीसगढ़ का अनुसरण करते हुए राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी यह बोर्ड बन गया है। छत्तीसगढ़ सरकार सामाजिक भवनों के लिए जमीन मात्र 10 प्रतिशत मूल्य पर उपलब्ध करा रही है। इन सामाजिक भवनों का उपयोग आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। साहू समाज के अपने बहुत से सामाजिक भवन भी है।
30 Jul 2023 05:36AM,by: Tikendra Sinha
ग्लोबल टाईगर-डे के अवसर पर आज जिम कार्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड में बाघ संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता और इको डेव्हलपमेंट कमेटी आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के तीनों टाईगर रिजर्व द्वारा लगाये गए स्टॉलों को देश भर के लोगों ने सराहा। अचानकमार टाईगर रिजर्व अंतर्गत संचालित मैकल शहद सोसायटी (बोइराहा) का वाइल्ड रॉ हनी, गरिमा मंच (गनियारी) के जैविक उत्पाद, छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड के उत्पाद ने लोगों का ध्यान खीचा और इसके बारे में जानने के लिए वनप्रेमियों में उत्सुकता दिखी।
30 Jul 2023 05:36AM,by: Tikendra Sinha
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1957 में कोरबा में बिजली प्लांट की पहली शुरूआत की थी। मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि आज हम यहां अब तक के सबसे बड़े 1320 मेगावाट के पॉवर प्लांट की आधारशिला रख रहे हैं। छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति बिजली की खपत देश में सबसे ऊपर है। कोरबा ऊर्जा की राजधानी रही है। हमने छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हाफ करने की योजना लागू की, हम 24 घंटे सभी को बिजली प्रदान कर रहे हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि हम 42 लाख परिवारों को आधे दाम में 400 यूनिट तक बिजली दे रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 12 हजार 915 करोड़ रूपए के लागत से बनने वाले विद्युत उत्पादन कंपनी हसदेव ताप विद्युत गृह की नवीन सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना कोरबा (पश्चिम) के शिलान्यास एवं विकास कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन के दौरान कही।
30 Jul 2023 05:36AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









