Tikendra Sinha

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलापुर के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने हाईकोर्ट के मामलों की सुनवाई पश्चात् आज औचक निरीक्षण हेतु जॉजगीर-चांपा पहुंचे। उन्होंने वहां जिला न्यायालय, परिवार न्यायालय एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर उन्होंने परिसर में अस्त व्यस्त पार्किंग, कोर्ट प्रांगण में अवारा पशुओं का विचरण, भवन की दिवालों में जगह-जगह सीपेज होना तथा वॉशरूम को अत्यधिक अस्वच्छ होना पाया। उपरोक्त तथ्यों को लेकर नाराजगी व्यक्त की एवं सभी समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु जिला न्यायाधीश को निर्देश दिये गये।

29 Jul 2023 05:49AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ राज्यगीत के रचयिता डॉ. नरेंद्र देव वर्मा पर शोध करने वाली शोधार्थी सुश्री चंदन बाला ने सौजन्य मुलाकात की । सुश्री बाला ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह डॉ. नरेंद्र देव वर्मा पर शोध करने वाली पहली शोधार्थी हैं । मुख्यमंत्री ने सुश्री बाला को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । बतौर शोधार्थी सुश्री बाला के डॉ. नरेंद्र वर्मा के जीवन और राज्यगीत से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ को समर्पित कई खूबसूरत गीत लिखे गए हैं परन्तु 'अरपा पैरी के धार' जैसी कोई रचना नहीं, जो राज्य के सम्पूर्ण वैभव एवँ सुंदरता को व्यक्त कर सके । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि यही कारण है कि जब मैंने अरपा पैरी के धार को राज्यगीत बनाने की घोषणा की तो सभी ने एक स्वर से इसका समर्थन किया ।

29 Jul 2023 05:49AM,
by: Tikendra Sinha