मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में अतिथि शिक्षक विद्या मितान संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रतिनिधिमंडल ने मानदेय वृद्धि किये जाने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मानदेय वृद्धि के फैसले से प्रदेश के सभी अतिथि शिक्षक हर्षित हैं।
23 Jul 2023 06:36AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संयुक्त मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत की 23 जुलाई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि महंत जी का पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। महंत जी ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी है। उन्होंने खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के माध्यम से लोगों की बेहतरी के काम को बखूबी अंजाम दिया। मुख्यमंत्री ने बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
23 Jul 2023 06:36AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और स्वर्गीय चंद्रशेखर आजाद की 23 जुलाई को जयंती पर उन्हें नमन किया है। स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा कि तिलक जी और आजाद जी ने अपना पूरा जीवन देशप्रेम के लिए समर्पित कर दिया और अंतिम क्षण तक स्वाधीनता के लिए संघर्ष करते रहे। उनकी राष्ट्रभक्ति आज भी लोगों को प्रेरणा देती है।
23 Jul 2023 06:36AM,by: Tikendra Sinha
राज्य शासन, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर और ट्रांसफ़ॉर्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन (TRIF) द्वारा आज रायपुर के एक निजी होटल में ‘इंडिया रूरल कोलोक्वि’ का आयोजन किया गया। कोलोक्वि (संगोष्ठी) में अलग-अलग सत्रों में राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों, उद्यमियों, समाज सेवियों, विशेषज्ञों तथा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने “समाज-सरकार-बाज़ार नए गाँव में” विषय पर संवाद किया। इसका आयोजन ग्रामीण विकास की मुख्य चुनौतियों गरीबी, असमानता एवं अन्य विषयों पर विचार-विमर्श के लिए किया गया था। कोलोक्वि में समाज, सरकार और बाजार के प्रतिनिधियों ने ग्रामीण विकास की चुनौतियों से निपटने अपने सुझाव रखे। इस दौरान नए गांवों के निर्माण में समाज, सरकार और बाजार की भूमिका और चुनौतियों के समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
23 Jul 2023 06:36AM,by: Tikendra Sinha
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा आयोजित ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ और पंचम विधानसभा के विधायकों के लिए आयोजित बिदाई समारोह में मुख्य अतिथि बतौर शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव, संसदीय कार्य मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम सहित केबिनेट के अन्य मंत्रीगण उपस्थित थे।
23 Jul 2023 06:36AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक की जाएगी , बैठक राजधानी रायपुर के राजीव भवन में होगी l मीटिंग में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रभारी सचिव डॉ चंदन यादव और सप्तगिरि शंकर उल्का और सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे , साथ ही पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति रहेगी l आज पीसीसी कार्यकारिणी की बैठक
23 Jul 2023 06:36AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा सभी 33 जिलों के रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को 18 जुलाई से 21 जुलाई तक चार दिनों का आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। राज्य के भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ प्रशिक्षु अधिकारियों को भी प्रशिक्षण में शामिल किया गया था। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को 22 जुलाई को एक दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आए राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स ने प्रदेश के अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी।
23 Jul 2023 03:48AM,by: Tikendra Sinha
वन मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर वन अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद के एंटी पोचिंग टीम के द्वारा दो साल खपरी तस्करों पर कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि श्री सुधीर अग्रवाल प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) रायपुर छत्तीसगढ़, श्री के मैथियो मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र संचालक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व रायपुर एवं श्री वरुण जैन, उपनिदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के कुशल मार्गदर्शन में पी.ओ.आर. प्रकरण क्रमांक 8431/15 दिनांक 12.06.2023 के फरार आरोपी शिशुपाल, एवं सीताराम की पतासाजी करने उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद के एंटी पोचिंग टीम के द्वारा दिनांक 19/07/2023 को उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्र में लगे हुए उड़ीसा प्रांत के नवरंगपुर जिला में गये हुए थे, उसी दरम्यान सूचना प्राप्त हुआ कि उड़ीसा राज्य के दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा ग्राम बिरीघाट मंे साल खपरी (च्ंदहवसपद ैबंसमे) तस्करी करते हुए पाया गया। साल खपरी तस्करों पर हुई कार्रवाई
23 Jul 2023 03:48AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








