Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पामगढ़ टाइम्स मासिक पत्रिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री बघेल को पामगढ़ टाइम्स के संपादक उदय हरबंश ने मासिक पत्रिका की विषयवस्तु तथा प्रमुख बिंदुओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने मासिक पत्रिका पामगढ़ टाइम्स के प्रकाशन पर पत्रिका से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल, श्री राम विश्वास सोनकर, श्री देवेंद्र यादव महासचिव छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला जांजगीर चांपा ,प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री मुरली नायर , श्री उमेश कांत ,श्री विजय यादव ,श्री सरोज सारथी ,श्री बद्री आदित्य ,श्री आशिष कश्यप, श्री उमेश कश्यप ,श्री रूपेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने किया पामगढ़ टाइम्स मासिक पत्रिका का विमोचन

21 Jul 2023 05:07AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मणिपुर के हालात से छत्तीसगढ़ को तुलना किये जाने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर से छत्तीसगढ़ की तुलना कर छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान किया है। मणिपुर जातीय और वर्ग संघर्ष में जल रहा केंद्र सरकार भाजपा की मणिपुर सरकार वहां के हालात को सुधारने में पूरी तरह नाकामयाब साबित हुई है। छत्तीसगढ़ में शांति और खुशहाली की स्थिति है। छत्तीसगढ़ में सभी धर्म जाति और संप्रदाय के लोग आपसी भाई चारे के साथ एक दूसरे का सम्मान करते हुये शांतिपूर्ण ढंग से निवासरत है। प्रधानमंत्री के बयान से उनकी बौखलाहट झलक रही है मणिपुर संभल नहीं रहा तो देश के शांतिपूर्ण राज्यों से उसकी तुलना कर प्रधानमंत्री अपनी खीझ निकाल रहे हैं।

21 Jul 2023 05:07AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा आज राजधानी रायपुर के जय स्तंभ चौक पर प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर वाले बयान में जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया इसमें छत्तीसगढ़ और राजस्थान के महिलाओं के बारे में नरेंद्र मोदी ने जो बातें कहीं उसको लेकर आज जय स्तंभ चौक पर यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा नरेंद्र मोदी के और बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद एवं नरेंद्र मोदी शर्म करो के नारे लगाए गए साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी दहन किया गया दरअसल आज मणिपुर पर बयान देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कहा कि जिस प्रकार मणिपुर में महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ है वैसे ही देश के छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राज्यों में भी महिलाओं की ऐसी ही हालत है इसको लेकर आक्रोशित होकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।।

21 Jul 2023 05:07AM,
by: Tikendra Sinha