बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने विपक्षी दलों की आलोचना की और उनकी सभा को 'अली बाबा और चालीस चोर' कहा. उन्होंने कहा, "क्लब में शामिल होने के लिए दो सख्त मानदंडों को पूरा करना होगा , कि आपको या तो भ्रष्ट होना होगा... या दूसरी या तीसरी पीढ़ी का राजवंश या दोनों।" अली बाबा और चालीस चोर: तेजस्वी सूर्या
18 Jul 2023 01:48PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और साहित्यकार डॉ. खूबचंद बघेल की 19 जुलाई को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने डॉ. बघेल का छत्तीसगढ़ के लिए योगदान को याद करते हुए कहा कि खूबचंद जी किसान-मजदूर हितैषी और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर जीवन के अंतिम समय तक छत्तीसगढ़ की सेवा करते रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन छत्तीसगढ़ के हितचिंतन में लगा दिया। खूबचंद जी ने अपने विचार मूल्यों से छत्तीसगढ़ को एक नई दिशा दी। समाज सुधारक, संवेदनशील साहित्यकार और कुशल चिकित्सक के रूप में उन्होंने ख्याति अर्जित की। साहित्य सृजन, लोकमंचीय प्रस्तुति तथा बोल-चाल में वे छत्तीसगढ़ी के पक्षधर थे। वे छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा के रूप में भी जाने जाते हैं।
18 Jul 2023 01:48PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, पिछले साल भी अविश्वास प्रस्ताव लाये थे। यह उनका अधिकार है, लाएं। पहले 14 थे, अब 13 हो गए हैं। हम विपक्ष को जवाब देंगे। विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देंगे : मुख्यमंत्री बघेल
18 Jul 2023 01:48PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय में श्री दुर्गा प्रसाद पारकर की नाट्य रचना ‘सुराजी गांव‘ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री को श्री पारकर ने बताया कि यह छत्तीसगढ़ी नाटक राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूवा घुरूवा, बाड़ी पर आधारित है। उन्होंने इस नाटक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर रही योजना नरवा, गरूवा घुरूवा, बाड़ी से ग्रामीणों के जीवन में आ रहे बदलाव को रेखांकित किया है। ‘सुराजी गांव‘ रचना के माध्यम से उनका प्रयास राज्य सरकार की इस कल्याणकारी योजना के विषय में लोगों को जागरूक करना है ताकि लोग इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री दुर्गा प्रसाद पारकर को किताब के प्रकाशन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, श्री राजेंद्र निषाद, श्री संतोष निषाद, श्री दानिश्वर कुमार, श्री लोकेश चन्द्राकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ी नाटक ‘सुराजी गांव‘ का विमोचन
18 Jul 2023 12:25PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण वाचन कार्यक्रम के आयोजक मंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को आयोजकों ने शिवमहापुराण कथा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा शिवमहापुराण कथा का आयोजन तिल्दा नेवरा में दिनांक 1 से 7 अगस्त 2023 तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शिवमहापुराण कथा में आमंत्रण के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर श्री घनश्याम अग्रवाल, श्री अंकित अग्रवाल, श्री आदित्य बंसल, देवेंद्र अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री को शिव महापुराण कथा में शामिल होने का मिला न्योता
18 Jul 2023 12:25PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









