Tikendra Sinha

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में स्वच्छ वातावरण तथा वृक्षारोपण के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा ‘पौधा तुहर द्वार‘ की योजना के तहत राज्यभर में पौध वितरण का कार्य जारी है। इस तारतम्य में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज शाम राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में विविध प्रजातियों के पौधों से भरे दो हरियाली प्रसार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। वन विभाग द्वारा विशेष पहल करते हुए ‘‘पौधा तुहर द्वार‘‘ योजना के तहत रायपुर नगर निगम अंतर्गत घर तक निःशुल्क पौधा पहुंचाकर दिया जाएगा। इस दौरान विभाग द्वारा गेड़ी का भी वितरण किया गया। 

11 Jul 2023 01:18AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के बाद 12 जुलाई को कांग्रेस प्रदेश में लोकतंत्र सत्याग्रह करेगी इस दिन कांग्रेसी मौन व्रत रखेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि गुजरात हाईकोर्ट का फैसला निराशाजनक जरूर है, मगर अप्रत्याशित नहीं है। कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी। राहुल गांधी सत्य की राह के निडर यात्री हैं और वो भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करते रहेंगे। इस तरह के पर्दाफाश से मोदी सरकार बौखलाई रहती है। मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए यह हो रहा है। कांग्रेस पार्टी को विश्वास है कि अंत में न्यायपालिका सत्य का ही साथ देगी। अहंकारी सत्ता को अंत में एक कड़ा जवाब मिलेगा।   लोकतंत्र को बचाने कांग्रेस करेगी प्रदेश में मौन सत्याग्रह

11 Jul 2023 01:18AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर पिछले वर्ष शुरू की गई छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को काफी लोकप्रियता मिली। इसको देखते हुए इस बार हरेली तिहार के दिन शुरू होने वाली छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 को और भी रोमांचक बनाने के लिए एकल श्रेणी में दो नए खेल रस्सीकूद एवं कुश्ती को भी शामिल किया गया है। इस बार 16 तरह की खेलों में स्पर्धाएं आयोजित होंगी। जिसमें दलीय एवं एकल श्रेणी में छत्तीसगढ़िया लोक-संस्कृति में रचे-बसे 8-8 तरह के खेलों को शामिल किया गया है। लगभग 2 महीने 10 दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का समापन 27 सितंबर को होगा। पारंपरिक खेलों के इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग बड़े उत्साह से भाग लेते हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इन खेलों के लिए नियमावली बनाई गई है। इस बार के छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में शामिल रस्सीकूद एवं कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बनाए गए नियमों के बारे में जानते हैं।

11 Jul 2023 01:17AM,
by: Tikendra Sinha