Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 जून रविवार को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.50 अपने निवास से कार द्वारा सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। इंडोर स्टेडियम से शाम 4 बजे कार से रवाना होकर शाम 4.30 बजे नवा रायपुर के निजी होटल में आयोजित ‘ओपन माईक छत्तीसगढ़‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 5.40 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में वाल्मिकी समाज द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात् शाम 6.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर 6.45 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

11 Jun 2023 02:11AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में चलाए जा रहे नरवा कार्यक्रम के तहत भू-जल, सवर्धन एवं संरक्षण के कार्यों के सकारात्मक परिणाम बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी देखने को मिल रहे है, जहां नाले के उपचार से न केवल भू-जल स्तर में वृद्धि हुई है, बल्कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी के साथ ही पशुओं को भी बारह महीने पानी उपलब्ध हो रहा है। वाटर रिचार्जिंग के उद्देश्य से बलरामपुर वनमंडल के वन परिक्षेत्र रामानुजगंज स्थित समशान नाला में वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर का निर्माण कराया गया। नरवा कार्यक्रम के तहत अब तक 6395 नालों को उपचारित किया जा चुका है। जिसके आशानुकूल परिणाम सामने आ रहे हैं। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि नरवा विकास कार्यक्रम से वन क्षेत्रों में भू-जल स्तर, सिंचाई के रकबे में वृद्धि के साथ जैव-विविधता की स्थिति बेहतर हो रही है। समशान नाला किसानों और वन्य प्राणियों के लिए बना वरदान

10 Jun 2023 02:13PM,
by: Tikendra Sinha