Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत जून 2021 से अब तक 20 लाख 10 हजार 127 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 13 लाख 72 हजार 906 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा 6 लाख 37 हजार 221 ड्राइविंग लायसेंस शामिल हैं। तुंहर सरकार तुंहर द्वार योजना के तहत जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदकों कोे अब एसएमएस के साथ-साथ व्हाट्सएप से भी इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके पहले यह सुविधा एसएमएस के जरिए लोगों को निरंतर उपलब्ध कराई जा रही थी।

02 Jun 2023 02:24AM,
by: Tikendra Sinha