Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सरगुजा संभाग में जिन ग्रामीण परिवारों के घर भोजन किया था, मुख्यमंत्री ने आज उन्हें अपने निवास पर दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि मैंने आप सब के घर भोजन किया था, जिस स्नेह और अपनत्व से आप लोगों ने मेरा स्वागत किया उससे मैं अभिभूत हूं। सरगुजा और जशपुर में आप सभी ने अनेक तरह के फल और भाजियां परोसी थी, उनका स्वाद आज तक मैं नहीं भूला हूं। आज मुझे आप सभी को अपने निवास पर आमंत्रित कर स्वागत करने का अवसर मिला है। भोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के पास जाकर बड़ी आत्मीयता से मुलाकात की और उनके घर-परिवार का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने सरगुजा से आए मेहमानों का पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन मूंग दाल का देहाती बड़ा, मूंग भाटा आलू की सब्जी, टमाटर चटनी और आम के पना के जायके के साथ स्वागत किया।

30 May 2023 02:37AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस करने आये थे लेकिन उनके पास भी मोदी की वायदा खिलाफी का कोई जवाब नहीं था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुंडा वह नहीं बता पाये जो जनता जानना चाहती है जब भी मोदी के द्वारा जनता से 2014 में किये गये वायदों की बात होती है भाजपा नेता जुमलेबाजी करने लगते है। भाजपाई ऐसा भाषण देते है जैसे 2014 के पहले भारत था ही नहीं देश की सारी प्रगति मोदी के 9 साल में हुई जबकि हकीकत में मोदी सरकार के 9 साल में देश में एक भी सार्वजनिक उपक्रम नहीं लगा, अपितु 22 सार्वजनिक क्षेत्र की बड़ी कंपनियां मोदी सरकार ने बेच डाला। मोदी के शासन काल में देश की सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिये एक भी सिंचाई का बड़ा बांध नहीं बना। 400 से अधिक ट्रेने बंद कर दी गयी, यात्री सेवा के नाम पर महंगी वंदेभारत चलाया वह भी दम तोड़ रही। भारत की लाइफ लाइन मानी जाने वाली रेलवे लेटलतीफी और अचानक कैंसिल होने का पर्याय बन गयी है।

30 May 2023 02:37AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

प्रदेश के खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता समापन अवसर पर कहा कि प्रदेश में आदिवासी नृत्य महोत्सव, कौशल्या महोत्सव, राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रामायण मंडली प्रतियोगिता और अन्य आयोजन हुए है। इन सभी वृहद आयोजनों से प्रदेश को विश्व स्तरीय पहचान मिली है। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में ज्ञान गंगा मानस परिवार बचेली जिला दंतेवाड़ा की मंडली ने प्रथम, श्रीराम सिय मानस पथिक कोडगांव-कुरूद, जिला धमतरी ने दूसरा और देवकुमार मानस मंडली कुद्री-बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

30 May 2023 02:37AM,
by: Tikendra Sinha