बलौदाबाजार जिले में आज 25 मई को झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया। संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में अधिकारी- कर्मचारियों ने सभी प्रकार के नक्सलवाद व हिंसा का डटकर मुकाबला कर पुनः प्रदेश को शांति का टापू बनाने की शपथ ली। इसके पश्चात दो मिनट का मौन धारण कर झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। संयुक्त कलेक्टर श्री मिथलेश डोंण्डे ने शपथ दिलाई। झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर अधिकारी- कर्मचारियों ने ली शपथ
25 May 2023 08:36AM,by: Tikendra Sinha
बलौदा बाजार के रोजगार केन्द्र में सर्वर डाउन की समस्या से बेरोजगार युवाओं को पंजीयन में दिक्कतें पेश आ रही है, इसके अलावा यहां पेयजल की समस्या है l साथ ही रोजगार केन्द्र में एक भी कर्मचारी न होने से पंजीयन कराने में युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैl रोजगार केन्द्र में सर्वर डाउन , युवा परेशान
25 May 2023 08:36AM,by: Tikendra Sinha
मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आई.टी विभाग के अंतर्गत ई-प्रोक्योरमेंट परियोजना के लिए गठित सशक्त समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कम्प्यूटीकरण परियोजना की अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य मंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू भी शामिल हुये। बैठक में जानकारी दी गई कि पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कम्प्यूटराइजेशन हेतु प्रथम चरण में राज्य की 2058 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में से 2028 समितियों का चयन किया गया है। इसके लिए इस वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में कुल 55 करोड़ 70 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। इसमें 33 करोड़ 42 लाख केन्द्रांश और 22 करोड़ 28 लाख राज्यांश का है। ई-प्रोक्योरमेंट परियोजना की सशक्त समिति बैठक सम्पन्न
25 May 2023 05:14AM,by: Tikendra Sinha
भाजपा की पत्रकार वार्ता पर पलटवार करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा गोसेवा और भगवान राम के नाम पर वर्षो से राजनीति करती छत्तीसगढ़ में दोनों ही मुद्दे उसके हाथ से छिन गया है तो भाजपा अध्यक्ष गलत बयानी कर रहे। 15 सालों तक गौशाला के नाम पर 1667 करोड़ का घोटाला किया, रमन राज में गौशालाओं में 27000 गाये मर गयी। तब भाजपा के किसी नेता ने गौशाला जाने की हिम्मत नहीं दिखाया था। आज जब प्रदेश में गायों के संरक्षण का काम हो रहा तब भाजपाईयों को पीड़ा हो रही है। भाजपा रामायण महोत्सव और गोठान के विरोध में उतर आई है।
25 May 2023 05:14AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम घाटी में 25 मई 2013 को हुए नक्सल हमले में शहीद नेताओं और जवानों को नमन करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। झीरम घाटी के नक्सल हमले में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल, नंदकुमार पटेल, महेन्द्र कर्मा सहित कई नेता और सुरक्षा बलों के जवान शहीद हो गए थे। मुख्यमंत्री बघेल ने झीरम घाटी के शहीदों को किया नमन
25 May 2023 04:57AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









