Tikendra Sinha

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में वर्तमान में तेन्दूपत्ता का संग्रहण जोरों पर है। तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 के दौरान अब तक 8 लाख 82 हजार 517 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया जा चुका है, जो लक्ष्य के आधा से अधिक अर्थात् 52.78 प्रतिशत है। इस तरह वनांचल में हरा सोना अर्थात् तेंदूपत्ता ने अपनी चमक बिखेरने लगी है। ज्ञातव्य है कि राज्य में चालू वर्ष के दौरान 16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता के संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वनांचल के आदिवासी-वनवासियों द्वारा तेंदूपत्ता का संग्रहण कार्य तेजी से जारी है।  तेन्दूपत्ता संग्रहण: वनांचल में बिखेरी हरा सोना की चमक

16 May 2023 01:59PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

गोढ़ी गांव के गोठान जाकर भाजपा ने नया राजनैतिक नौटंकी करने की कोशिश किया। जिसका गोढ़ी की प्रबुद्ध जनता ने कड़ा विरोध किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 15 सालों तक गोशाला के नाम पर अनुदान खाने वालों को गोठान बर्दाश्त नहीं हो रहा। भाजपा के दुष्प्रचार का विरोध करके जनता ने साबित कर दिया कि नकारात्मक राजनीति करने वालों को जनता का समर्थन कभी नहीं मिल सकता है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है। उसके पास जनतिह के मामले उठाने को कुछ बचा नहीं है ऐसे में भाजपा के नेता मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिये काल्पनिक और झूठे आरोपों के आधार पर राजनीति करना चाहते है। जिसको जनता स्वीकार नहीं कर रही है। गोठानों में घोटाला भाजपा का दिमागी फितूर - कांग्रेस

16 May 2023 01:59PM,
by: Tikendra Sinha