Tikendra Sinha

Generic placeholder image

बोरे बासी क्या है यदि जानने की कोशिश करे, तो हम पाएंगे कि यह वास्तव में फ़रमेंटेड चावल होता है। पके चावल को माड़ और पानी के साथ रात को भिगोकर रख दिया जाता है और सुबह इसका सेवन किया जाता है, इसे बोरे बासी कहते हैं। इस प्रक्रिया में चावल में कई स्वास्थ्य वर्धक गुणों का समावेश हो जाता है और यह नियमित सामान्य चावल की तुलना में अधिक लाभकारी हो जाता है। यदि कोई डायबिटिक पेशेंट है, तो सामान्य चावल की जगह कोदो चावल का प्रयोग कर सकते हैं और हाई ब्लड प्रेशर के पेशेंट सामान्य नमक की जगह कम मात्रा मे सेंधा नमक का प्रयोग करके बोरे-बासी खा सकते हैं। कुल मिलाकर बोरे-बासी एक सस्ता पौष्टिक सुपर फ़ूड है।  बोरे-बासी एक सस्ता पौष्टिक सुपर फ़ूड

30 Apr 2023 01:53PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के कल्याण के लिए कई नई योजनाएं संचालित की जा रही है। श्रमिकों के रोजगार, स्वास्थ्य, श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा सहित उनके आर्थिक स्थिति में बदलाव के लिए योजनाओं का राज्य में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। श्रमिकों के पंजीयन प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है। बीते लगभग चार सालों में श्रम विभाग की योजनाओं से 50 लाख से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित किया गया। ई-श्रमिक पोर्टल के माध्यम से असंगठित श्रमिकों के पंजीयन संख्या के आधार पर छत्तीसगढ़ देश में 6वें स्थान पर और लक्ष्य प्राप्ति में तीसरे स्थान पर है। प्रवासी श्रमिकों के हित-संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य प्रवासी श्रमिक नीति 2020 प्रभावशील की गई। ई-श्रम पोर्टल में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत 82.40 लाख असंगठित कामगारों का पंजीयन किया जा चुका है। 

30 Apr 2023 01:53PM,
by: Tikendra Sinha