रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 27 अप्रैल को रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाता है। चिकित्सालय के कौमारभृत्य बाल रोग विभाग में सवेरे नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक इसका सेवन कराया जाता है। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन संबंधी एवं अन्य रोगों से रक्षा करने के साथ ही एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बच्चों को स्वर्ण प्राशन
26 Apr 2023 01:47PM,by: Tikendra Sinha
स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक श्री भीम सिंह ने सभी संभागों के संयुक्त संचालक और सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर कर्मचारियों का संलग्नीकरण तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि संचालनालय स्तर से समय-समय पर संलग्नीकरण समाप्त किए जाने के निर्देश व आदेश जारी किए गए हैं। चालू अप्रैल माह में संपन्न स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में भी विभागीय सचिव ने शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में संलग्नीकरण को समाप्त कर अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना स्थान के लिए कार्यमुक्त किए जाने के निर्देश दिए थे, परन्तु अभी भी अनेक संस्थाओं में अधिकारी व कर्मचारी संलग्न होकर कार्यरत हैं। इस संबंध में संयुक्त संचालकों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही अधिकारी एवं कर्मचारी संघों द्वारा भी इस संबंध में शिकायत प्राप्त होती है। संलग्नीकरण तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश
26 Apr 2023 01:34PM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री मोदी ने दंतेवाड़ा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर लिखा - दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हम हमले में शहीद हुए बहादुर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। प्रधानमंत्री ने दंतेवाड़ा में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
26 Apr 2023 12:05PM,by: Tikendra Sinha
राहुल गांधी ने दंतेवाड़ा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर लिखा - छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए कायरतापूर्ण नक्सली हमले में 10 डीआरजी जवानों और एक वाहन चालक की शहादत का समाचार दुखद है। इस कठिन वक्त में उनके शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी वीर शहीदों को मेरा नमन और श्रद्धांजलि। दंतेवाड़ा में शहीद जवानों को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
26 Apr 2023 12:00PM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक आवास के सौंदर्यीकरण पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च करने के दावे पर पलटवार करते हुए AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने COVID-19 महामारी के दौरान 8,400 रुपये का एक विमान खरीदा। केजरीवाल बंगला विवाद के बीच आप ने भाजपा पर किया पलटवार
26 Apr 2023 11:56AM,by: Tikendra Sinha
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किये गये बम विस्फोट में पुलिस के जवानों की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। शहीद जवानों को श्रद्धंाजलि देते हुए उन्होंने घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि नक्सलियों के राष्ट्र विरोधी मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। केन्द्र शासन और राज्य शासन समन्वय पूर्वक नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए कटिबद्ध है।
26 Apr 2023 10:50AM,by: Tikendra Sinha
दंतेवाड़ा नक्सली हमाले में शहीद जवानों के लिए शोक जताते मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट किया "दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है।"
26 Apr 2023 10:34AM,by: Tikendra Sinha
राजधानी रायपुर में रायपुर दक्षिण विधानसभा में आज भेंट-मुलाकात के लिए निकले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जैतू साव मठ में पूजा-अर्चना की। उन्होंने पास ही स्थित हनुमान बावली का दर्शन किया। मुख्यमंत्री ने जैतू साव मठ में हेरिटेज वाक विकास कार्य का लोकार्पण भी किया। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा हेरिटेज वाक विकास कार्यों के अंतर्गत एक करोड़ 90 लाख रूपए की लागत से पुरानी बस्ती क्षेत्र के ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों के सौंदर्यीकरण के साथ बुनियादी सुविधाएं विकसित की गई हैं। रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत श्री रामसुंदर दास, महापौर श्री एजाज ढेबर और रायपुर नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे भी इस दौरान मौजूद थे।
26 Apr 2023 10:34AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









