Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज माता कौशल्या महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। कौशल्या महोत्सव आज से 24 अप्रैल तक आरंग विधानसभा क्षेत्र के चंदखुरी में आयोजित होगा। महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री एवं रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं समस्त मंत्रीगण, सांसदगण, संसदीय सचिव, विधायगण, निगममंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा नगर पंचायत के अध्यक्ष शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज करेंगे चंदखुरी महोत्सव का शुभारंभ

21 Apr 2023 02:46AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा संभाग के मुख्यालय अम्बिकापुर के कला केंद्र मैदान में सर्व यादव समाज द्वारा आयोजित ‘स्वाभिमान महासम्मेलन’ में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर समाज प्रमुखों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सरगुजा में श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दुग्ध प्रसंस्करण केंद्र की स्थापना की घोषणा की, जिससे दुग्ध व्यापार को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने इसके साथ ही साथ यादव समाज के सामाजिक भवन हेतु 50 लाख रूपए की घोषणा की। वनाधिकार पट्टा की मांग पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को वन अधिकार पट्टा अधिनियम के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप पात्रता का परीक्षण करते हुए सभी पात्र हितग्राहियों को पट्टा दिए जाने के निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री सर्व यादव समाज के ‘स्वाभिमान सम्मेलन’ में हुए शामिल

21 Apr 2023 02:46AM,
by: Tikendra Sinha