राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सामुदायिक विकासखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों के तीज त्यौहार, संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि‘ योजना प्रारंभ की जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अप्रैल को इस योजना का शुभारंभ करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रीमती प्रियंका गांधी के विशिष्ट आतिथ्य में बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बीते 13 अप्रैल को आयोजित भरोसा सम्मेलन में मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।
19 Apr 2023 08:47AM,by: Tikendra Sinha
PCC चीफ मोहन मरकाम ने PM आवास के मुद्दे पर बोलते हुए कहा "हमारी सरकार आने के बाद तीन हजार करोड़ से अधिक की राशि आवास योजना के लिए राज्यांश की राशि में दिए गए। मोदी सरकार राज्यांश की राशि समय के साथ जमा नहीं कर पा रही। यही वजह है कि प्रदेश की जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
19 Apr 2023 07:05AM,by: Tikendra Sinha
बीजापुर से कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों की फायरिंग और घटना पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा "इस घटना ने सरकार की पोल खोल दी है। इस मामले की जांच कराई जाए, नक्सलवाद पर सरकार झूठ बोलती है। नक्सलवाद पर झूठ बोलती है सरकार : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव
19 Apr 2023 06:26AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी के नेतृत्व में कांकेर जिले के जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर नगर पंचायत, जनपद पंचायत व ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों में क्षेत्र की विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री को जनप्रतिनिधियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर रोहिदास सोरी, संजू लता नेताम, प्यारी सलाम, दिनेश पटेल, कौशल्या सोरी, ललिता सोरी, मुगीराम सिंह, संतराम मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
19 Apr 2023 05:36AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









