Tikendra Sinha

Generic placeholder image

राजपूत क्षत्रिय समाज कवर्धा द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह में आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल हुए।समारोह को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने महाराणा प्रताप जी के योगदान और उनके गौरवशाली इतिहास शौर्य का जिक्र करते हुए कहा महाराणा प्रताप जी के विषय जीतना जानो उतना अपने अंदर ऊर्जा का संचार होता है। हमे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। नयी पीढ़ी को उनके शौर्य गाथा सुनाई बतायी जानी चाहिए। उन्होंने इस दौरान अपने राजनीतिक जीवन के शुरुआती संघर्ष को याद करते हुए कहा इस समाज और इसी वार्ड  के सहयोग से पार्षद से लेकर तीन बार मुख्यमंत्री तक का 40 वर्षों का राजनैतिक सफर बेदाग निकल गया। उन्होंने आयोजन के लिए समाज को बधाई दी । 

17 Jun 2024 05:57AM,
by: Tikendra Sinha