Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय परिसर में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अनेक सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधि मंडलों ने भेंट-मुलाकात की। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों नेे चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं और मांगों को रखा। मुख्यमंत्री से अनेक सामाजिक संगठनों ने सामाजिक भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने और भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग मांगा। जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शासकीय जमीन के मूल्य की 10 से 15 प्रतिशत राशि की दर से जमीन क्रय कर रजिस्ट्री कराने को कहा। इसके उपरांत उन्होंने भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन दिया। 

18 Apr 2023 04:14AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यो की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत राज्य के सभी जिलों में पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए जरूरी निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिये है। योजना के तहत हितग्राहियों को अब तक 516 करोड़ रूपये से अधिक की राशि हस्तांरित कर दी गई है। योजना में वर्तमान में चार लाख 99 हजार 756 हितग्राही है। यह योजना एक अपै्रल 2023 से राज्य की सभी नगर पंचायतों में भी लागू कर दी गई है। नगर पंचायतों से अब तक 7377 हितग्राहियों के आवेदन आ चुके है। नगर पंचायतों में प्रति-दिन हजारो की संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे है। मुख्य सचिव ने सभी नये हितग्राहियों को पात्रानुसार राजीव गांधी भूमिहीन कृषि न्याय योजना के तहत लाभांवित करने के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिये है। मुख्य सचिव ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को सभी राजस्व प्र्रकरणों को समय-सीमा मे निराकरण करने कहा है। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू मौजूद थे।

18 Apr 2023 04:14AM,
by: Tikendra Sinha