मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर जिले के अकलतरी गांव पहुंचकर समाजसेवी स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारजनों को सांत्वना दी। ओमप्रकाश शर्मा का विगत 31 मार्च को निधन हो गया था। वे मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा के दादा थे।
13 Apr 2023 04:03AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीमती शालिनी यादव के गृह ग्राम बोरई पहुंचे। जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय शालिनी यादव का स्वभाव उनके नाम के अनुरूप ही शालीन और सरल था, वे मृदुभाषी भी थीं। उनका निधन हम सबके लिए एक अपूरणीय क्षति है।
13 Apr 2023 04:03AM,by: Tikendra Sinha
परिवहन विभाग द्वारा विभाग के कार्यों में पारदर्शिता और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज शंकर नगर स्थित अपने शासकीय निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यूपीआई आधारित क्यूआर बेस्ड भुगतान सुविधा की शुरूआत की। चालानी कार्रवाई में पारदर्शिता के लिए पीओएस मशीन का उपयोग होगा। विभाग द्वारा आज मोबाइल वे-पैड से ओवरलोड गाड़ियों में चालान प्रक्रिया की शुरूआत भी की गई।
13 Apr 2023 04:03AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेमेतरा जिले के ग्राम बिरनपुर की घटना में मृतक श्री भुनेश्वर साहू के परिवारजनों से दूरभाष पर चर्चा की और परिवारजनों को ढ़ांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दुख के इस क्षण में आपके साथ हैं। आपके परिवार को न्याय मिलेगा, दोषियों पर कार्रवाई होगी।
13 Apr 2023 04:02AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस सरकार बनने के बाद बस्तर में विकास और शांति के नये युग का सूत्रपात हुआ है। प्रियंका गांधी देशभर में महिला सशक्तिकरण और महिला अधिकार की लड़ाई लड़ रही है, उनके आने से बस्तर में उत्साह आयेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में बस्तर की जनता ने कांग्रेस की सरकार को भरपूर आर्शिवाद दिया था। पिछले चार सालों में कांग्रेस सरकार के कामों से बस्तर की जनता कांग्रेस के प्रति भरोसा और बढ़ा है। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर से बस्तर में अपना खाता नहीं खोल पायेगा। कांग्रेस ने आदिवासियों से किए वादों को पूरा किया। चार साल में आदिवासी वर्ग के हित के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजना बनाई गई। आदिवासियों के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, जल, जंगल, जमीन, उनके कानूनी अधिकारों के लिए काम किया गया है। कांग्रेस की सरकार ने आदिवासी वर्ग के चहुंमुखी विकास के लिए रोजगार मूलक योजनाएं बनाई। बस्तर क्षेत्र में आदिवासी के वर्ग शिक्षा के लिए 300 से अधिक बंद स्कूलों को शुरू किया गया। नक्सलवाद को खत्म करने के लिए विश्वास, विकास और सुरक्षा के नीतियों के तहत काम किया गया। रमन सरकार के दौरान लोहंडीगुडा दस गांवों के 1707 आदिवासी परिवार से छीनी गई 4200 एकड़ जमीन को लौटाई गई। जेलो में बंद निर्दोष आदिवासियो की रिहाई के लिये जस्टिस पटनायक की अध्यक्षता में कमेटी बनाया गया उनकी अनुशंसा पर जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को जेल से मुक्त कराया गया। 870 मामलो में बंद निर्दोषो की रिहाई हुयी। तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 रु से बढ़ाकर 4000 रु प्रति बोरा किया गया। 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी की गई, चरणपादुका खरीदने नगद राशि दी गई। बस्तर में मक्का प्रोसेसिंग प्लांट लगाया गया। 24827 व्यक्तिगत 20,000 से अधिक सामुदायिक व 2200 वन संसाधन पट्टे वितरित किए गए, 16 लाख से अधिक हेक्टर भूमि आदिवासी वर्ग को वितरित किया गया है। 4,38,000 से अधिक व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरित करने का शुरू किया गया।
13 Apr 2023 04:02AM,by: Tikendra Sinha
एलआईसी ने अडानी समूह की चार कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। अडानी समूह की फर्मों के बीच एलआईसी की होल्डिंग में सबसे अधिक वृद्धि अदानी ग्रीन एनर्जी और अदानी टोटल गैस में देखी गई, इसके बाद अदानी एंटरप्राइजेज और अदानी ट्रांसमिशन का स्थान रहा। एलआईसी ने अडाणी समूह की चार कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाई
13 Apr 2023 02:40AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









