कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह प्रदेश के सभी जिलों और ब्लाको में चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की लड़ाई जनता के अदालत में लड़ रही है। जय भारत सत्याग्रह के तहत राहुल गांधी के साथ किये गये आलोकतांत्रिक व्यवहार, मोदी सरकार की तानाशाह नीतियों के खिलाफ पत्रकारवार्ता और मशाल शांति मार्च निकाला गया। नुक्कड़ सभायें सभी गांव कस्बे में हो रही है। एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल सभी नुक्कड़ सभा में भाग ले रहे है। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार एवं सोशल कैंपेन भी हुआ। कांग्रेस लोकतंत्र बचाओं दौड़ का आयोजन होगी। 14 अप्रैल संविधान बचाओं दिवस मनाया जायेगा। ब्लाक स्तरीय पत्रकारवार्ता, पोस्टकार्ड अभियान, नुक्कड़ सभा, सोशल मीडिया कैंपेन, जय भारत सत्याग्रह फेस 2 में संभागीय जिला सम्मेलन होगा। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में प्रदेश स्तरीय रैली, एक दिन का उपवास सभी जिले में गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष सार्वजनिक स्थानों पर सभी पदाधिकारी की अनिवार्य उपस्थिति रहेंगे।
09 Apr 2023 08:15AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई नगर के वरिष्ठ पत्रकार मोहन साहू के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने श्री साहू के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।उन्होंने श्री मोहन साहू के शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने और मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
09 Apr 2023 08:09AM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) का शुभारंभ किया और 'प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने का स्मरणोत्सव' कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसी के साथ पीएम मोदी रिजर्व में सफारी की | प्रधानमंत्री ने बांदीपुर टाइगर रिजर्व में की जंगल सफारी
09 Apr 2023 05:55AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज वैशाली नगर विधानसभा में क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिले में 45 करोड़ 39 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 7 करोड़ एक लाख रूपए के 9 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 38 करोड़ 38 लाख रूपए के बारह विकास कार्याे का भूमिपूजन किए।
08 Apr 2023 03:28PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









