Tikendra Sinha

Generic placeholder image

भेंट-मुलाकात के लिए आज दुर्ग पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेे दीपक नगर में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नये भवन का लोकार्पण किया। आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के मद्देनजर नये स्कूल भवन में स्मार्ट क्लास रुम, एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी और सुसज्जित लैब बनाए गए हैं। लोकार्पण के पश्चात मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्कूल के बच्चों से बातचीत की और एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास रुम और भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र व जीव विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन किया। स्कूल परिसर में एक करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से नये भवन के साथ ही नया स्मार्ट क्लास रुम, एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी तथा भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान प्रयोगशाला बनाया गया है। साथ ही स्कूल के पुराने भवन का रंग-रोगन और मरम्मत भी किया गया है।

08 Apr 2023 01:32AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 के महानायक श्री मंगल पाण्डे को आज उनके शहादत दिवस पर नमन किया है। बघेल ने कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत वीर सेनानी मंगल पाण्डे ने अंग्रेजों के दमन के विरूद्ध सबसे पहले आवाज उठाई। उनके साहस ने अन्य सैनिकों को भी शक्ति दी और विरोध की चिंगारी भड़क उठी। सेनानी मंगल पाण्डे ने अंग्रेजों के समक्ष घुटने नहीं टेके और मातृभूमि के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। उनकी देशभक्ति और शहादत ने स्वाधीनता की भावना जन-जन में जगा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगल पाण्डे जैसे महानायकों का साहस और बलिदान हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

08 Apr 2023 01:31AM,
by: Tikendra Sinha