बलौदाबाजार में गिरौदपुरी धाम की एक बस्ती में बने जैतखाम और सतनामी समाज के पूजा स्थल में तोड़-फोड़ के विरोध में प्रदर्शन करने आज सतनामी समाज के लोग कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। इस दौरान लोग उग्र हो गए और कलेक्टर दफ्तर और जिला पंचायत कार्यालय में आग लगाने के साथ ही परिसर में खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें फूंक दिया। बलोदाबाजार : ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर को किया आग के हवाले
10 Jun 2024 01:04PM,by: Tikendra Sinha
जम्मू-कश्मीर के रियासी में बस पर हुए आतंकी हमले पर नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि आतंकी हमला हुआ है। इससे पहले भी मैंने कहा है कि जिन इलाकों को हमने पूरी तरह से आतंकवाद से आज़ाद किया था वहां फिर से आतंकवाद देखने को मिल रहा है, यही हाल पूंछ, राजौरी और अब रियासी में है।'
10 Jun 2024 12:19PM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ दिलाने गौरेला विकासखण्ड के बैगा बाहुल्य 13 ग्राम पंचायतों में 10 जून से 3 जुलाई तक अलग-अलग तिथियों में सुबह 10 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विशेष रूप से कमजोर एवं पिछड़ी जनजाति समूहों (पीवीटीजी) की समाजिक एवं आर्थिक स्थिति में उत्तरोत्तर सुधार करने के लिए यह योजना शुरू की गई है। योजना के तहत सामुदायिक अधोसंरचनाओ में सुधार और सामाजिक एवं आर्थिक स्तर में उन्नयन के साथ ही प्रत्येक बैगा परिवार को शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना है।
10 Jun 2024 12:00PM,by: Tikendra Sinha
राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पदों पर अभ्यर्थियों का छठवें चरण का दस्तावेज सत्यापन 13 जून को प्रातः 09:30 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर, विधान सभा रोड, सड्डू, रायपुर में किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन हेतु संबंधित अभ्यर्थियों को एसएमएस/व्हाट्सएप्प पर भी सूचना भेजी जा रही है। कट ऑफ मार्क्स संचालनालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उक्त चरण में रिक्त पदों के विरूद्ध 03 गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया गया है। सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइट https://cgiti.cgstate.gov.in/ तथा अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करते रहें। दस्तावेज सत्यापन उपरांत संबंधित अभ्यर्थी आगामी दिवस को दोपहर 01:00 बजे तक उसी स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा/ आपत्ति भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
10 Jun 2024 12:00PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




