Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्षाजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने मानसून के दौरान संभावित बीमारियों की रोकथाम के लिए अधिकारियों को राजधानी से लेकर ग्राम पंचायत तक लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाईयांे की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने हैंडपंप, नलकूप, एवं जल स्त्रोतों की मरम्मत, साफ-सफाई और क्लोरिनेशन कराने के भी निर्देश दिए हैं। ब्लीचिंग पाउडर और क्लोरिन टैबलेट की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों। मुख्यमंत्री ने वर्षाजन्य बीमारियों एवं अन्य समस्याओं से निपटने के लिए प्रशासनिक अमले के साथ लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय निकाय एवं स्वास्थ्य विभाग के अमले को अलर्ट रहने को कहा है।

03 Jun 2024 10:48AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

बस्तर को नक्सलवाद की काली छाया से मुक्त करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार बहुआयामी प्रयास कर रही है। एक साथ अनेक मोर्चों पर पहल, प्रयास और कार्य किए जा रहे हैं। इस क्रम में उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कोंडागांव में समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के साथ सरकार की पुनर्वास नीति को और किस ढंग से बेहतर किया जा सकता है तथा नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए क्या अच्छा किया जा सकता है। इस विषय पर करीब 4 घंटे तक गहन विचार विमर्श हुआ। उक्त विषय पर समाज के विकास में कार्यरत लोगों से राय जानी। साथ ही विचार साझे किए गए। उल्लेखनीय है कि उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने हाल ही में गूगल फार्म जारी कर पुनर्वास नीति के संबंध में सुझाव मांगे हैं। उन्होंने माओवादियों से भी अपील की है कि वे ही बताएं पुनर्वास नीति में क्या चाहते हैं।

03 Jun 2024 05:15AM,
by: Tikendra Sinha