छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को जल्द ही एक नई सौगात मिलने वाली है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत ने शुक्रवार को बताया कि जल्द ही रायपुर शहर के गुढ़ियारी क्षेत्र में एक करोड़ की लागत से शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी का नया भवन बनेगा। उन्होंने बताया कि इस महाविद्यालय के निर्माण के लिए सामुदायिक भवन के पास रिक्त शासकीय भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है। अब उसको उच्च शिक्षा विभाग के नाम से आबंटित करने तथा अग्रिम आधिपत्य देने के लिए कलेक्टर रायपुर से चर्चा की जाएगी अग्रिम आधिपत्य मिलने के बाद उसका प्राक्कलन तैयार करा कर प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त करने की कार्यवाही की जाएगी गुढ़ियारी में एक करोड़ की लागत से बनेगा शासकीय महाविद्यालय
31 May 2024 03:03PM,by: Tikendra Sinha
विधान सभा बजट सत्र में विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह द्वारा विधायको की मांग पर 216करोड़ रुपए के राशन सामग्री घोटाले की जांच के लिए विधान सभा के सदस्यो की समिति से जांच कराए जाने की घोषणा की थी। 29मई 2024को पीडीएस में संचालित राशन दुकानों की जांच के घोटाले की जांच के लिए पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नू लाल मोहिले की सभापतित्व में पांच सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है।
पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नू लाल मोहिले के अलावा विधायक विक्रम उसेंडी,राजेश मूणत,लखेश्वर बघेल और श्रीमती संगीता सिन्हा समिति में सदस्य होंगे।
कांग्रेस शासन काल में राज्य के तेरह हजार राशन दुकानों को महीने के कोटे से तीन चार गुना ज्यादा राशन सामग्री देकर राशन घोटाले किए जाने संबंधी मामला पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने उठाया था।केंद्र सरकार को पत्र लिख कर घोटाले की जांच ईडी से करवाने की मांग की थी।
राशन घोटाले में खाद्य संचालनालय के अधिकारियो की भूमिका को लेकर पूर्व मंत्री राजेश मूणत लगातार आरोप लगाते रहे है। राशन घोटाले के जांच के लिए विधान सभा समिति गठित
31 May 2024 09:42AM, by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चिंतन शिविर में हिस्सा लेने आईआईएम रायपुर पहुंचे।चिंतन शिविर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य लेंगे हिस्सा। आईआईएम के विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर अपने अनुभव करेंगे साझा। डिप्टी सीएम सहित पूरा कैबिनेट चिंतन शिविर में रहेगा मौजूद
31 May 2024 08:51AM,by: Tikendra Sinha
31 मई विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी मेडिकोज द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन गेट नंबर 2 में एकदिवसीय नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत शामिल हुए।
31 May 2024 08:51AM,by: Tikendra Sinha
पुणे में हुए पोर्शे कार एक्सीडेंट में अब सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम अजित पवार पर गंभीर और बड़े आरोप लगाए हैं। अंजलि दमानिया का कहना है कि अजित पवार ने पुणे सीपी को फोन कर दबाव बनाया। इस पर स्पष्टीकरण मांगते हुए उन्होंने कहा कि अजित पवार बताएं कि उन्होंने पुणे सीपी को फोन किया था या नहीं।
31 May 2024 06:00AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









