रायपुर लोकसभा के अंतर्गत धरसींवा विधानसभा के सारागांव में आयोजित विशाल जनसभा में सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, नारी न्याय की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी अपनी महिला राष्ट्रीय प्रवक्ता को न्याय नहीं दिला पायी, तो हमारे छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को क्या न्याय दिला पाएगी। जितने भी घोटाले हुए हैं, सभी की चल रही है जांच, कोई भी दोषी नहीं बचेगा। सारे घोटालेबाज़ जेल जायेंगे।
04 May 2024 03:57PM,by: Tikendra Sinha
जेडीएस के दोनों नेताओं को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दोनों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गई हैं। प्रज्वल ने अग्रिम जमानत और एचडी रेवन्ना ने अंतरिम जमानत की याचिका लगाई थी। एचडी रेवन्ना को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एचडी रेवन्ना को पुलिस ने हिरासत में लिया
04 May 2024 03:56PM,by: Tikendra Sinha
पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दरभंगा में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान वह राजद प्रमुख लालू यादव और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर खूब बरसे. उन्होंने इस दौरान कहा कि, जैसे एक शहजादे दिल्ली में हैं, वैसे ही एक शहजादे पटना में भी हैं. इस दौरान उन्होंने, विपक्ष पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए गोधरा ट्रेन आगजनी का मुद्दा उठाया और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा कि उन्होंने कांग्रेस के सत्ता संभालने के दौरान 60 से अधिक कारसेवकों की भीषण हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास किया था।
04 May 2024 03:56PM,by: Tikendra Sinha
अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल हो गए। रविवार (28 अप्रैल) को दिल्ली कांग्रेस प्रमुख का पद छोड़ने के बाद उन्होंने कहा था कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने सिर्फ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। हालांकि, एक सप्ताह के अंदर उनका फैसला बदल गया। अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल
04 May 2024 12:54PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









