आज राजधानी स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में AICC संचार अध्यक्ष पवन खेड़ा ने प्रेसवार्ता की, इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मुद्दाविहीन बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम, मंगलसूत्र, मंदिर के नाम पर लड़ रही है। मोदी सरकार लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहती है।
01 May 2024 10:21AM,by: Tikendra Sinha
कटघोरा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरे जोश के साथ तैयार है। अमित शाह ने कहा कि, कांग्रेस को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता भेजा, लेकिन उन्होंने दुत्कार दिया। माइनोरिटी को फायदा पहुंचाने और वोट बैंक के लिए ऐसा किया। मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने तैयार है जनता : अमित शाह
01 May 2024 08:52AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पूर्व मंत्री कवासी लखमा बिलासपुर पहुंचे। यहां लखमा ने चुनावी सभा में कहा कि देवेंद्र यादव जिरतो मोदी मिरतो। लखमा यही नहीं रुके उन्होंने यहां तक कह डाला कि मोदी की गारंटी यानी अपनी डौकी (पत्नी) छोडऩे की गारंटी है। मोदी की गारंटी मतलब अपनी पत्नी छोड़ने की गारंटी : कवासी लखमा
01 May 2024 08:46AM,by: Tikendra Sinha
सीएम विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना अंतर्गत वितरण किये जाने वाले राशि को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त की राशि आज जारी नहीं होगी। महिलाओं के खाते में पैसे कल ट्रांसफर किये जाएंगे। कल होगी महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त जारी
01 May 2024 07:16AM,by: Tikendra Sinha
चुनाव आयोग की ओर से दो फेज में हुए चुनाव का डाटा शेयर किया गया है। इसमें बताया गया है कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 66.14 प्रतिशत और दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान हुआ है। आयोग ने बताया कि पहले चरण में 102 सीट के लिए हुए मतदान में 66.22 प्रतिशत पुरुष और 66.07 महिला मतदाताओं ने वोटिंग की है। वहीं, दूसरे चरण में 88 सीट के लिए 66.99 पुरुष मतदाताओं ने और 66.42 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोटिंग की। चुनाव आयोग ने जारी किया दो फेज की वोटिंग का सटीक आंकड़ा
01 May 2024 05:05AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









