दिल्ली में शपथ लेने के बाद राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह कल देर रात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने पहुंचे। सीएम ने आत्मीय मुलाकात के दौरान उनसे छत्तीसगढ़ की भावनाओं को राज्यसभा में सतत रखने का आग्रह किया। शपथ के बाद राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह मिले सीएम साय से
26 Apr 2024 12:28PM,by: Tikendra Sinha
सीएम विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि, मैं पीएम मोदी और भाजपा प्रत्याशी के लिए आशीर्वाद लेने आया हूँ। नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से पीएम बनाना है। पीएम मोदी देश को ही अपना परिवार मानते हैं। सीएम साय ने आगे कहा कि, पीएम मोदी गांव गरीब मजदूर सब की चिंता करते हैं। अब पाकिस्तान की गीदड़ भभकी भी बंद हो गई। जवानों का सर कलम कर पहले फुटबाल खेला जाता था। पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को भी शांत करा दिया।
26 Apr 2024 10:51AM,by: Tikendra Sinha
राजधानी रायपुर के महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। अलका लांबा छत्तीसगढ़ के 3 दिवसीय दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आज देश में दूसरे चरण का चुनाव है। छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सभी घर से निकलकर वोट जरूर करें। साथ ही उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अलका लांबा ने कहा, कहीं भी भाजपा की लहर नहीं है। 400 पार का दावा झूठ साबित होगा।
26 Apr 2024 10:51AM,by: Tikendra Sinha
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी मुंगेर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की पूरी नजर आपकी जमीन और संपत्ति पर है। कांग्रेस उसपर विरासत टैक्स लगाना चाहती है। किसानों की जमीन और संपत्ति पर कांग्रेस की नजर : पीएम मोदी
26 Apr 2024 10:51AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहुंचने पर भी धक्का-मुक्की हुई,गांव के सरपंच पति व कांग्रेस नेता देवलाल साहू के बेटे सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप है जिसके बाद भूपेश बघेल को मतदान केंद्र में जाने से रोका गया।
26 Apr 2024 10:27AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। हालांकि तीनों ही लोकसभा के 5 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान खत्म हो गया। इनमें राजनांदगांव का मोहला-मानपुर, कांकेर लोकसभा का भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल और महासमुंद लोकसभा के बिंद्रानवागढ़ के 9 बूथ शामिल हैं। प्रदेश के तीनों लोकसभा में कहा कहा हुआ मतदान खत्म
26 Apr 2024 10:25AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









