Tikendra Sinha

Generic placeholder image

कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की इलेक्शन कैम्पेनिंग जहां टीएस सिंहदेव न सिर्फ तपती दोपहरी में प्रचार कर रहे हैं बल्कि कार्यकर्ताओं को भी रिचार्ज कर रहे हैं। न्यूज़ चैनल से बातचीत के दोरान टीएस सिहदेव ने कहा, कि कार्यकर्ता अलग थलग हैं। कांग्रेस में नेता तो हैं मगर कार्यकर्ता नहीं है। छग में 3 सीटों पर कांग्रेस को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, 8 सीटो पर कांग्रेस जीत सकती है। टीएस सिंहदेव ने कहा, कि पारिवारिक कारणों से इस बार समय कम दे रहा हूं। मगर, आगे भी पार्टी के लिए प्रचार करता रहूंगा। चिन्तामणि महराज राजनीति में है, ऐसे में उनके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी है। मैं सरगुजा की जनता से दूर हो गया था। ऐसी शिकायत मिली है। अब आगे 4 साल हर सप्ताह एक ब्लाक में पहुंचूंगा।

  अलग थलग हो गए है कांग्रेसी : टीएस बाबा

17 Apr 2024 11:37AM,
by: Tikendra Sinha