Tikendra Sinha

Generic placeholder image

नवा रायपुर अटल नगर में आज शासकीय संयुक्त कर्मचारी संघ द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जन्म जयंती समारोह मनाई गई। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उपस्थित अधिकारियों ने बाबा साहब के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। अटल नगर नवा रायपुर में इंद्रावती भवन के समीप अम्बेडकर चौक में आयोजित कार्यक्रम में संचालक कोष लेखा एवं पेंशन श्री महादेव कावरे, सदस्य रेरा श्री धनंजय देवांगन, विभागीय जांच आयुक्त श्री दिलीप वासनीकर, अपर संचालक जनसंपर्क श्री आलोक देव, औद्योगिक न्यायालय के जज श्री एस एल मात्रे, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक श्री कमल वर्मा, अपाक्स के अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र देवांगन, सोजलीफ कोफाउंडर श्री अनिल बनज, विद्युत मंडल के अभियंता श्री राजकुमार सोनकर, विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री राम सागर कोसले, श्री संतोष कुमार वर्मा व शासकीय संयुक्त कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री देवलाल भारती आदि अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर आदरांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया।

14 Apr 2024 11:34AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

नवा रायपुर अटल नगर में आज शासकीय संयुक्त कर्मचारी संघ द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों को मतदान के महत्व को बताते हुए मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेरा के सदस्य श्री धनंजय देवांगन ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार भी है और कर्तव्य भी। लोकतंत्र के महापर्व में सबकी भागीदारी आवश्यक है। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी को मतदान करने तथा कराने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संचालक कोष लेखा एवं पेंशन श्री महादेव कावरे, विभागीय जांच आयुक्त श्री दिलीप वासनीकर, अपर संचालक जनसंपर्क श्री आलोक देव, औद्योगिक न्यायालय के जज श्री एस एल मात्रे, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक श्री कमल वर्मा, अपाक्स के अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र देवांगन, सोजलीफ कोफाउंडर श्री अनिल बनज, विद्युत मंडल के अभियंता श्री राजकुमार सोनकर, विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री राम सागर कोसले, श्री संतोष कुमार वर्मा व शासकीय संयुक्त कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री देवलाल भारती, सुश्री कांति सूर्यवंशी सचिव मंत्रालय संघ, सुश्री प्रीति चौरे, श्री वीरेंद्र मीरचे, राजेश हीरा, आर के पात्रे, शैलेन्द्र बोरकर, हरीश कंवर, शेंडे जी, टेम्बुरने जी, महेंद्र बागडे, बी एल साहू आदि अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दिलाई गई मतदान की शपथ

14 Apr 2024 11:24AM,
by: Tikendra Sinha