Tikendra Sinha

Generic placeholder image

लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि निर्वाचन हेतु तैयारी प्रारंभ से ही प्रभावी तरीके से की गई हो तो निर्वाचन कार्य सुगमता से संपन्न होते हैं। उन्होंने बस्तर जिले के जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आज आयोजित समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को लोकसभा निर्वाचन 2024 को आपसी समन्वय से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं बाधारहित तरीके से संपादित करने के निर्देश दिए। बैठक में सुगम निर्वाचन हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, मतदान दलों की रवानगी और वापसी की कार्ययोजना, संगवारी मतदान केंद्रों, मतदान दलों का प्रशिक्षण, पोस्टल बैलेट, ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की उपलब्धता सहित अन्य जरूरी विषयों पर चर्चा की गई। 

07 Apr 2024 06:59AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज बस्तर जिले के प्रवास के दौरान लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र हेतु जगदलपुर में स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर निर्वाचन सम्बन्धी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निष्पक्ष एवं निर्विघ्न ढंग से निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयपूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने स्ट्रांग रूम परिसर में बेरीकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, कंट्रोल रूम, मतदान सामग्री वितरण के लिए आवश्यक तैयारियों का अवलोकन करते हुए सभी आवश्यक तैयारियों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा करने हेतु सतत निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने मतदान दलों को ईव्हीएम मशीन तथा मतदान सामग्री वितरण हेतु व्यवस्था, मतदान केन्द्रों हेतु मतदान दलों की रवानगी के लिए वाहनों की व्यवस्था इत्यादि की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. ने जिले में लोकसभा निर्वाचन हेतु तैयार कार्ययोजना की जानकारी देते बताया कि स्ट्रांग रूम से जिले के जगदलपुर,बस्तर एवं चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों सहित नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के 82 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित कर रवाना किया जाएगा। वहीं मतदान पश्चात उक्त सभी मतदान दलों से ईव्हीएम मशीन तथा मतदान सामग्री प्राप्त की जाएगी। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप कार्यक्रम श्री प्रकाश सर्वे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

06 Apr 2024 07:18PM,
by: Tikendra Sinha